Orchha: श्री रामराजा मंदिर के हरदौल बैठका में चोरी, मुख्यगेट का ताला तोड़कर दानपेटी से रुपए उड़ाए
Orchha: ओरछा में श्री रामराजा सरकार मंदिर से सटे श्री हरदौल बैठका में रात के समय मुख्यद्वार और बैठका (मंदिर) के ठीक बाहर रखी दानपेटी का ताला तोड़कर चोर दानराशि को चुरा ले गए। पेटी में कितनी दानराशि थी, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं लग सकी हैं। मामले में मंदिर प्रबंधन कमेटी की तरफ से ओरछा तहसीलदार ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

जानकारी अनुसार रछा में श्री रामराजा सरकार मंदिर परिसर स्थित हरदौल बैठका के मुख्य गेट व दान पेटी का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति दानराशि चुरा ले गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। बुधवार सुबह मंदिर कर्मचारी बालकिशन केवट ने मंदिर व्यवस्थापक को सूचना दी कि हरदौल बैठका का ताला टूटा मिला है। जहां दानपेटी से राशि चोरी हो गई है।
यह भी पढ़ें: बागेश्वरधाम की सुरक्षा में सेंध, तमंचा लेकर घुसा बदमाश, जिंदा कारतूस भी बरामद
मंदिर कर्मचारी बालकृष्ण केवट ने बताया कि पुष्य नक्षत्र होने के कारण वह मंगलवार रात करीब 11 बजे हरदौल बैठका का ताला लगाकर मंदिर कार्यालय में चाबी जमा करने के बाद अपने घर चले गए थे। बुधवार सुबह मंदिर आने पर देखा कि हरदौल बैठका के मुख्य द्वार का ताला टूटा पड़ा हुआ है और दानपेटी का ताला तोड़कर चोर दानराशि चुरा ले गए हैं। मंदिर कर्मचारी बलाकृष्ण की सूचना के बाद ओरछा तहसीलदार ने थाना ओरछा में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। थाना प्रभारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि हरदौल बैठका की चोरी के संबंध में शिकायत मिली है, चोरी की घटना को लेकर जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications