बागेश्वरधाम की सुरक्षा में सेंध, तमंचा लेकर घुसा बदमाश, जिंदा कारतूस भी बरामद
Bageshwardham: देश-दुनिया में चर्चित छतरपुर के बागेश्वरधाम (Bageshwardham) मंदिर परिसर में तमंचा लिए शिवपुरी जिले के एक बदमाश रज्जन खान को पकड़ा गया है। मंदिर के कुछ सेवादारों की नजर उस पर पड़ी थी। पुलिस ने गिरफ्तार किया तो तमंचे के अलावा उसके जेब से एक जिंदा कारतूस भी मिला है। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बता दें कि पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) को पूर्व में जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है।

छतरपुर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने मामले को खुलासा करते हुए बताया कि गढ़ा स्थित बागेश्वरधाम मंदिर परिसर में एक संदिग्ध व्यक्ति के हथियार लिए घूमने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मंदिर परिक्रमा पथ से उस व्यक्ति को हिरासत में लेकर तलाश ली तो उसके पास से एक 315 बोर का देसी तमंचा और जिंदा कारतूस मिला है। युवक खुद को शिवपुरी जिले का रहने वाला बता रहा है। उसने बताया कि वह चोरी की नियत से यहां आया था, हालांकि उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम रज्जन खान उम्र 44 साल, निवासी इंद्रा कॉलोनी शिवपुरी बताया है। जांच में पता चला है कि वह पहले भी चोरियों के मामले में नामजद रहा है।
Recommended Video

सरकार ने बीते महीने ही बढ़ाई थी सुरक्षा, 'वाय' कैटेगिरी की सुरक्षा दी है
बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट दिया था। जिसके बाद उन्हें बीते महीने ही 'वाय' श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। मप्र सहित वे देश के जिस भी हिस्से में जाते हैं, उनके साथ वाय कैटेगिरी का सुरक्षा घेरा होता है, इसके बाद स्थानीय पुलिस का पहरा रहता है। बता दें कि पूर्व में उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। धीरेंद्र शास्त्री फिलहाल एकांतवास हैं।












Click it and Unblock the Notifications