MP Assembly Elections 2023: पृथ्वीपुर 2018 में कांग्रेस तो उपचुनाव 2021 में BJP जीती, सपा-कांग्रेस चुनौती
MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश में बुंदेलखंड के नए जिले निवाड़ी में अंतर्गत आने वाली पृथ्वीपुर विधानसभा पर 2018 में भाजपा बुरी तरह हारी थी, सपा दूसरे नंबर पर रही थी। कांग्रेस विधायक ब्रिजेंद्र प्रताप सिंह के निधन के बाद 2021 में उपचुनाव में भाजपा जीती थी। भाजपा ने भी सपा के हारे प्रत्याशी को भाजपा ज्वाइन कराकर टिकट दिया था। 2023 के चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के लिए समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी चुनौती बन सकती है।

विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा बुंदेलखंड की बाकी सीटों के साथ-साथ पृथ्वीपुर सीट पर खास फोकस कर रही है। वर्तमान में यहां भाजपा के शिशुपाल यादव विधायक हैं। वे 2018 में सपा से चुनाव लड़े थे और कांग्रेस के तत्कालीन विधायक ब्रिजेंद्र प्रताप से हारकर दूसरे नंबर पर रहे थे। निवाड़ी जिले के अधीन पृथ्वीपुर में कई सारी समस्याएं हैं। मुख्यत: खेती पर आश्रित यह इलाका किसी भी पार्टी के पक्ष में खड़ा नजर नहीं आता। जाहिर है भाजपा इस सीट को बचाने तो कांग्रेस और सपा यहां से जीत के पूरा जोर लगाएंगी। सपा भी यहां काफी मजबूत स्थिति में मानी जाती है।
1951 में पृथ्वीपुर विधानसभा बनी, फिर 1956 में समाप्त कर दी थी
पृथ्वीपुर विधानसभा के गठन से आज तक नजर डाले तो विंध्य प्रदेश की एक विधानसभा के रूप में इसका गठन 1951 में हुआ था। हालांकि 1956 में इसे समाप्त कर दिया गया था। 2008 में परिसीमन के दौरान फिर से पृथ्वीपुर, जेरोन खालसा नगर पंचायत व ओरछा को शामिल करते हुए आस्तित्व में लाया गा था। बुंदेलखंड का यह चर्चित इलाका पर्यटन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। कारण यहां श्री रामराजा सरकार की नगरी ओरछा भी मौजूद है। यह टीकमगढ़ लोकसभा के अधीन 7 विधानसभाओं में शामिल एक विधानसभा है।
पृथ्वीपुर विधानसभा सीट 2018 चुनाव परिणाम
विजेता: ब्रजेंद्र सिंह राठौर (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) - 52,436 वोट
मुख्य प्रतिद्वंदी: डॉ. शिशुपाल यादव (समाजवादी पार्टी) - 44,816 वोट
जीत अंतर: 7,620 वोट
पृथ्वीपुर में 2021 में उप चुनाव के बाद भाजपा जीती
शिशुपाल यादव, जीते भाजपा 82,673
नितेंद्र सिंह यादव, हारे कांग्रेस 66,986
जीत का अंतर 15,687
पृथ्वीपुर में मतदाताओं की संख्या - 1,86,758
पुरुष मतदाता संख्या - 99,453
महिला मतदाता संख्या - 87302
Prithvipur विधानसभा कब-कौन जीता
1951: श्याम लाल कांग्रेस
2008: ब्रिजेंद्र सिंह राठौर, कांग्रेस
2013: अनिता सुनील नायक, भाजपा
2018: ब्रिजेंद्र सिंह राठौर, कांग्रेस
2021: शिशुपाल यादव, भाजपा












Click it and Unblock the Notifications