CM Shivraj ने मंच से की घोषणा, 15 अगस्त तक 01 लाख नौकरी देने का लक्ष्य पूरा करेंगे
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के जतारा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केन-बेतवा नदी परियोजना को स्वीकृति देकर बुंदेलखंड की प्रगति के द्वार खोले हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के दो दिन पहले वे टीवी के माध्यम से प्रदेश में बहनों से संवाद करेंगे। सीएम ने मंच से कई घोषणाएं भी की है।

Recommended Video
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना को गरीब बहनों की जिंदगी बदलने का महा अभियान बताया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ने महिलाओं को धनराशि दिलाने के साथ उनके मन में विश्वास और आत्मसम्मान भी बढ़ाया है। मुख्यमंत्री शनिवार को टीकमगढ़ जिले के जतारा तहसील के वेरवार गांव में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में महिलाओं के दुख दर्द और गरीबी दूर करने के लिए लाड़ली बहना योजना शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहनों ने अपने मुख्यमंत्री भाई और मध्यप्रदेश सरकार पर जो विश्वास व्यक्त किया है उसे मैं कभी टूटने नहीं दूंगा। लाड़ली बहनों की आंखों में आंसू नहीं आने दूंगा, चेहरे पर मुस्कुराहट लाकर ही चैन से बैठूंगा। ये मेरा सौभाग्य है कि मैं प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों का भाई हूं। लाड़ली बहनों को साल में एक बार राशि देने से काम नहीं चलेगा, ये सोचकर तय किया गया कि उनके खाते में हर महीने एक 1000 रुपए की राशि दी जाए। एक हजार रुपए की राशि लाड़ली बहनों को मिलने से समाज और घर में उनकी इज्जत भी बढ़ी है, लेकिन लाड़ली बहनों का भाई शिवराज सिंह चौहान एक 1 हजार की राशि पर नहीं रुकेगा, उसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 3000 हजार रुपए किया जाएगा। यही मध्यप्रदेश सरकार का संकल्प भी है। इतनी राशि को अन्य कोई नहीं दे सकता। लाड़ली बहनों को प्रतिमाह मिलने वाली राशि बच्चों के छोटे-मोटे काम तो आएगी ही, परिवार की जिंदगी भी बदलेगी। मध्यप्रदेश सरकार यहीं नहीं रुकेगी, महिलाओं की प्रति माह आय 10 हजार करने की दिशा में पहल की जा रही है।
मुख्यमंत्री चौहान ने लाड़ली बहनों से कहा कि 10 तारीख फिर से आ रही है। 10 अगस्त को दोपहर एक बजे सवा करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में फिर से एक हजार की राशि डाली जाएगी। राखी के दो दिन पहले 28 अगस्त को उनका भाई शिवराज सिंह चौहान टीवी के माध्यम से उनसे चर्चा करेगा। उन्होंने बताया कि लाड़ली बहना योजना के द्वितीय चरण में 21 से 23 साल की बेटियों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। अगले माह छूटी हुई महिलाओं का पंजीयन होगा। श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की मौजूदा सरकार ही गरीबों का दुख-दर्द समझ सकती है।
भविष्य में मौजूदा सरकार रहेगी तभी लाड़ली बहना योजना भी लागू रहेगी क्योंकि पूर्ववर्ती सरकार ने अनेक योजनाओं को बंद कर दिया था। श्री चौहान ने बताया कि महिलाओं के हित में मध्यप्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। नगरीय और स्थानीय चुनावों में आरक्षण, लाड़ली लक्ष्मी योजना जैसी योजनाएं लागू की गई हैं। विद्यार्थियों को एक गांव से दूसरे गांव स्कूल जाने साइकिल के लिए 4500 रुपए देने का निर्णय लिया गया है। मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटर/स्कूटी दिलााई जाएगी। 15 अगस्त तक एक लाख नौकरी देने का लक्ष्य पूरा करेंगे। जो युवा काम धंधा करना चाहते हैं उनके लिए मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना 13 अगस्त से शुरू की जा रही है।
पीएम मोदी ने केन-बेतवा परियोजना देकर प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया है
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि टीकमगढ़ जिले के 10 हजार गरीबों को मकान बनाने के लिए भूमि का पट्टा देने का कार्य किया गया है। जिले में बान सुजारा सिंचाई परियोजना वर्तमान सरकार की ही देन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन-बेतवा लिंक परियोजना को मंजूरी देकर टीकमगढ़ सहित पूरे बुन्देलखण्ड की प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि टीकमगढ़ में मेडिकल कॉलेज खुलेगा। श्री चौहान ने विधायक खटीक द्वारा सौंपे गये मांगपत्र पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए। श्री खटीक ने उन्हें श्रीरामराजा सरकार की प्रतिमा भेंट की। कार्यक्रम में हरीशंकर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने एक बड़ी माला से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री को 102 फुट की एक बड़ी राखी भेंट की।
भूमि पूजन और लोकार्पण
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीकमगढ़ जिले के जतारा के लिए 138 करोड़ के 56 विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण भी किया। जिन विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया गया, उनमें जतारा विधानसभा क्षेत्र की 68.14 करोड़ की नल जल योजना, 11.35 करोड़ के सिविल अस्पताल, 10.94 करोड़ के 30 बिस्तरीय सीएचसी अपग्रेडेशन (मोहनगढ़), 42 करोड़ लागत का 29 किमी का जतारा-लिधौरा-ज्योरा रोड, 5.65 करोड़ का पाटनारपुर घाट वियर कुंवरपुरा शामिल है।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications