मध्यप्रदेश : FCI के मैनेजर ने 50 हजार में बेचा ईमान, CBI ने रंगे हाथ पकड़ा

Tikamgarh News, टीकमगढ़। मध्यप्रदेश में भारतीय खाद्य निगम के एक मैनेजर ने 50 हजार रुपए में अपना ईमान बेच दिया। रिश्वत लेते हुए इस मैनेजर का सीबीआई की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है।

CBI arrested to Niwari FCI manager for Taking bribe

मध्यप्रदेश के निवाड़ी रेलवे स्टेशन पर स्थित भारतीय खाद्य निगम डिपो के मैनेजर विनोद कुमार सिंह एक कंपनी से सप्लाई आर्डर के नाम पर रिश्वत ले रहा था। सीबीआई टीम ने मंगलवार शाम 6:30 बजे दबिश दी थी। कार्रवाई देर रात तक जारी रही।

ये भी पढ़ें :दुल्हन की विदाई के समय युवक ने दूल्हे के सीने पर तान दी बंदूक, बहन की लव स्टोरी का लेना था बदला

सीबीआई जबलपुर के पुलिस अधीक्षक पीके पांडे ने बताया कि भारतीय खाद निगम निवाड़ी डिपो मैनेजर विनोद कुमार सिंह के खिलाफ आरबी एग्रो कम्पनी के मुनीम कृष्ण लाल गुर्जर ने लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी कम्पनी 2500 टन गेहूं भेजा जाना था। उसमें से 1700 टन गेहूं की सप्लाई बाकी रह गई थी।

ये भी पढ़ें : दूल्हे व बारातियों को उपहार में भेंट की गीता, पूरे राजस्थान में हो रही इस शादी की चर्चा, देखें VIDEO

शेष गेहूं भेजने के नाम पर मैनेजर ने 90 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की। सौदा 50 हजार रुपए तय हुआ। रुपए मंगलवार को देने तय हुए। इस बीच सीबीआई को शिकायत मिलने पर उसने जाल बिछाया, जिसमें मैनेजर रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+