'हाथ में 7 टांके आए, लेकिन मैंने...', कौन है ये पुलिस अफसर, चीते की फुर्ती से रोका गंडासे का वार
तिरुवनंतपुरम, 21 जून। पुलिस की नौकरी के पेशे में अक्सर पुलिसवाले किसी ना किसी विवाद से घिरे नजर आते हैं। लेकिन इन तमाम विवादों के बीच कुछ पुलिसकर्मी ऐसे भी हैं जो जांबाजी से बदमाशों और अपराधियों का सामना करते हैं। कुछ ऐसा ही एक मामला केरल का सामने आया है। यहां जिस बहादुरी से पुलिस अधिकारी ने अपराधी का सामना किया और उसे दबोचा उसकी काफी तारीफ हो रही है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

सब इंस्पेक्टर की जाबांजी की हो रही तारीफ
वीडियो में देखा जा सकता है कि एसएचओ अरुण कुमार के ऊपर एक अपराधी धारदार हथियार से हमला कर देता है, लेकिन एसएचओ अरुण कुमार इस हमले से घबराते नहीं हैं बल्कि जाबांजी से उसका सामना करते हैं। इस वायरल वीडियो को आईपीएस अधिकारी स्वाति लकड़ा ने ट्विटर पर शेयर किया है जोकि काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने लिखा असली हीरो ऐसा दिखता है। केरल के इस सब इंस्पेक्टर को नमन। रिपोर्ट के अनुसार यह वीडियो 12 जून का अलाप्पुझा नूरनाड पुलिस स्टेशन के प्रभारी अरुण कुमार का है।

7 टांके लगे
अपनी इस जाबांजी के बारे में खुद अरुण कुमार ने अनुभव साझा किया है। अरुण कुमार ने बताया कि मैंने अपराधी को दबोचा और उसके पास से हथियार को जब्त कर लिया, इसके बाद उसे पुलिस स्टेशन ले आया। उसे रिमांड पर रखा गया है। मुझपर उसने जो हमला किया था उससे मेरे दाए हांथ में गंभीर चोट लगी थी, मुझे 7 टांके लगवाने पड़े थे। मेरी इस जांबाजी की डीजीपी ने तारीफ की। जिस तरह से समय रहते मैंने यह एक्शन लिया उसकी उन्होंने तारीफ की है।

मेरी गाड़ी रोकर किया हमला
अरुण कुमार ने बताया कि 12 जून को आरोपी ने मेरी कार रोकी और मुझपर हमला करने की कोशिश की, उसने एक बड़े से धारदार गड़ासे स मुझपर हमला किया था, मैंने उसके खिलाफ किसी भी तरह की कोई भड़काऊ कार्रवाई नहीं की थी, बावजूद इसके उसने मुझपर हमला कर दिया। मैं उस वक्त पेट्रोलिंग ड्यूटी पर था, जब आरोपी ने मुझपर हमला किया। बहरहाल आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications