कांग्रेस विधायक बोले- पिनराई विजयन केरल के सबसे ज्यादा फासीवादी और अलोकतांत्रिक मुख्यमंत्री हैं!
कांग्रेस विधायक बोले- पिनराई विजयन केरल के सबसे ज्यादा फासीवादी और अलोकतांत्रिक मुख्यमंत्री हैं!
कोच्चि: केरल के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक पीटी थॉमस ने राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को लेकर विवादित बयान दिया है। सरकारी नौकरियों में कथित तौर पर हो रही धांधली पर वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस विधायक पीटी थॉमस ने कहा, शायद पिनराई विजयन केरल के सबसे ज्यादा फासीवादी और अलोकतांत्रिक मुख्यमंत्री हैं। पीटी थॉमस ने कोच्चि में एक रैली में कहा, "पिनराई विजयन शायद अभीतक के केरल के सबसे फासीवादी और सबसे अलोकतांत्रिक मुख्यमंत्री हैं। यह एक ऐसी सरकार है जिसने राज्य के लाखों युवाओं की भावनाओं पर पानी फेर दिया है।'' कांग्रेस नेता ने कहा कि विजयन स्टालिन के उत्तराधिकारी हैं और इसलिए वह भारत में एकमात्र शेष कम्युनिस्ट मुख्यमंत्री हैं।

केरल में युवा कांग्रेस ने सरकारी नौकरियों में एलडीएफ सरकार की कथित बैकडोर नियुक्तियों के खिलाफ ''चलो युवा'' नाम से एक रैली निकाली थी। इसी रैली के दौरान कांग्रेस विधायक पीटी थॉमस बोले, सीएम पिनराई विजयन संघ परिवार के खिलाफ क्यों नहीं बोलते? वे दोनों भाई हैं। नरेंद्र मोदी बड़े भाई हैं, जबकि विजयन उनके छोटे भाई हैं।''
कांग्रेस नेता बोले, "सीएम पिनराई विजयन उन लाखों युवाओं की भावनाओं को क्यों अनदेखा कर रहे हैं, जिन्हें लोक सेवा आयोग (पीएस) रैंक की सूची में नाम होने के बावजूद नौकरी नहीं मिल रही है? लेकिन सरकार को ये बात जान लेनी चाहिए कि वो अपने खिलाफ युवाओं के बढ़ते गुस्से को रोक नहीं सकते। कांग्रेस राज्य में युवाओं के समर्थन करेगी। यह विरोध एक ऐसी सरकार के खिलाफ है जिसने पूरे राज्य के युवाओं को धोखा देकर अपने ही लोगों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को पिछले दरवाजे और धांधली से भर्ती कराई है।''
इससे पहले 11 फरवरी को, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला ने सरकारी नौकरी में नियुक्तियों को लेकर एलडीएफ सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि पिनराई विजयन विजयन की सरकार ने पूरे युवाओं को धोखा देकर अपने ही लोगों, रिश्तेदारों और प्रियजनों के लिए पिछले दिनों नियुक्ति की है।












Click it and Unblock the Notifications