Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ओणम के मौके पर झूला झूलते दिखे कांग्रेस नेता शशि थरूर, लोगों को दी ओणम की बधाई

आज पूरा देश ओणम मना रहा है। केरल में यह त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह एक पारंपरिक झूले पर झूलते नजर आ रहे हैं।

तिरुवनंतपुरम, 21 अगस्त। आज पूरा देश ओणम मना रहा है। केरल में यह त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह एक पारंपरिक झूले पर झूलते नजर आ रहे हैं। बता दें कि ओणम के अवसर पर केरल में झूला झूलने की परंपरा है। शशि थरूर ने लोगों को ओणम की बधाई भी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'ओणम में झूला झूलने की परंपरा है। सामन्य तौर पर लड़कियां झूले का आनंद लेती हैं, पर मुझे भी इस बार झूले पर झूलने के लिए मनाया गया। आप सबको ओणम की बधाई।'

 Shashi tharoor

बता दें कि यह त्योहार 10 दिनों तक मनाया जाता है और आज इस उत्सव का सबसे शुभ दिन है, जिसे 'थिरुवोनम' कहते हैं, जो महान राजा महाबली के केरल वापस लौटने की खुशी का भी दिन है। लगभग 30 सेकंड के वीडियो में श्री थरूर एक सफेद मुंडू (कमर के चारों ओर पहना जाने वाला एक वस्त्र) के साथ एक लाल कुर्ता पहने हुए दिखाई दे रहे हैं, और झूले का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने यह त्योहार अपने पुश्तैनी घर पलक्कड़ में अपने परिवार के साथ मनाया।

यह भी पढ़ें: NEET PG 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन और एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन की लास्ट डेट बढ़ी, जानिए नई तारीख

इससे पहले उन्होंने एक टीवी चैनल के साथ हुई बातचीत को शेयर किया था, जिसमें वह इस त्योहार के बारे में और वह बचपन में इसे कैसे मनाते थे, इस बारे में बताते हुए दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि पलक्कड़ के इलावनचेरी गांव में स्थित पैतृक घर ही वह स्थान था, जहां उन्होंने अगस्त 2010 में सुनंदा पुष्कर से शादी की थी। ओणम पर केरल के पत्तों पर परोसा जाने वाला स्वादिष्ट और लजीज भोजन त्योहार का सबसे अभिन्न अंग है। कोरोना वायरस को देखते हुए केरल सरकार ने इस बार ओणम को वर्चुअल माध्यम से मनाने का फैसला लिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+