28 साल के कॉस्ट्यूम डिजाइनर का शव पंखे से लटका मिला, सुसाइड नोट में लिखी ये बातें
ठाणे। महाराष्ट्र से ठाणे में 28 साल के कॉस्ट्यूम डिजाइनर की फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला सामने आया है। मीरा रोड पर रहने वाले कॉस्ट्यूम डिजाइन शेख सलीम खान का शव उनके फ्लैट में में पंखे से लटकता मिला। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने 'जिंदगी से परेशान' होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

सुसाइड नोट में और क्या लिखा
काशीमीरा पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक पंकज घाटकर ने बुधवार को बताया कि 28 वर्षीय कॉस्ट्यूम डिजाइनर शेख सलीम खान का शव सोमवार को उनके मीरा रोड स्थित घर में मिला। अपार्टमेंट की नवीं मंजिल पर बने फ्लैट में उनका शव पंखे से लटकता पाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें जिंदगी से तंग आकर आत्महत्या की बात लिखी थी। सुसाइड नोट में लिखा था कि किसी को भी उसकी मौत के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाए।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस के मुताबिक, शेख सलीम खान ने मुंबई में कई फिल्म स्टूडियो में कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में काम किया। सलीम की मां उसी सोसायटी में दूसरे अपार्टमेंट में रहती हैं। पुलिस ने इस संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications