Oath Ceremony: हिमंत बिस्वा सरमा बने असम के मुख्यमंत्री, PM मोदी ने दी बधाई
गुवाहाटी, मई 10। सोमवार को हिमंत बिस्वा सरमा ने असम के मुख्यमंत्री के तौर पर सीएम पद की शपथ ले ली। बिस्वा को राज्यपाल जगदीश मुखी द्वारा शपथ दिलाई गई। शपथ समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। एक दिन पहले ही बिस्वा को गुवाहाटी में राज्य बीजेपी विधानमंडल के नेता चुना गया था। बिस्वा के सीएम बनने पर पीए मोदी ने उन्हें ट्विटर पर बधाई दी है। उन्होंने Tweet किया है कि मैं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि ये टीम राज्य के विकास के लिए काम करती रहेगी। (यहां देखें PM मोदी का Tweet)
Recommended Video

आपको बता दें कि हिमंत बिस्वा सरमा राज्य के 15वें सीएम हैं। उनका शपथ ग्रहण दोपहर 12 बजे श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में हुआ। सबसे पहले उन्होंने शपथ ली और उसके बाद भाजपा के 10, एजीपी के 2 और यूपीपीएल के 1 विधायक को शपथ दिलाई गई। मालूम हो कि 126 विधानसभा सीटों वाले असम में हुए चुनाव में बीजेपी ने 60 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा के साथ गठबंधन वाली पार्टी असम गण परिषद ने 9 सीटें और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल ने 6 सीटें अपने नाम की थीं।
कैलाश नाथ सरमा और मृणालिनी देवी
मालूम हो कि बिस्वा का जन्म 1 फरवरी 1969 को कैलाश नाथ सरमा और मृणालिनी देवी के यहां हुआ था। लेकिन उन्होंने अपना राजनीतिक करियर कांग्रेस के साथ शुरू किया था। वो साल 2001 में जालुकबारी सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ते हुए वह पहली बार विधायक बने थे। स्पष्टवक्ता और दो टूक बोलने वावले बिस्वा को असम में भाजपा के चाणक्य के रूप में देखा जाता है।

अपनी स्कूली शिक्षा गुवाहाटी से प्राप्त करने वाले बिस्वा ने वकालत में स्नातक किया है और राजनीति में आने से पहले वो गुवाहाटी हाई कोर्ट में प्रैक्टिस किया करते थे। पांचवी बार जालुकबारी सीट से विधायक बनने वाले बिस्वा ने साल 2015 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली थी।
असम की राजनीति का चर्चित चेहरा हैं बिस्वा
इस दौरान वो शिक्षा मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, कृषि मंत्री, योजना एवं विकास मंत्री, पीडब्लूडी और वित्त जैसे कई पदों पर आसीन भी रहें। वो इस वक्त असम की राजनीति का चर्चित चेहरा हैं। कोविड महामारी के दौरान उनकी पार्टी की ओर से अथक प्रयास किए गए, जिसका नतीजा ये हुआ कि राज्य में कमल की वापसी हुई और बिस्वा राज्य के सीएम बने।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications