Youtube के पॉपुलर कॉमेडी स्टार जिगर को सूरत में उसकी फ्रेंड समेत किया अगवा, मार-पीटकर छोड़ा

Gujarat news, सूरत। यूट्यूब पर ख़जूर-जिगली जैसी कॉमेडी सीरीज लाने वाले चर्चित गुजराती कलाकार जिगर शांतलाल शेलडीया पर सूरत में सरेराह हमला हो गया। कुछ लोगों ने उन्हें तब निशाना बनाया जब जिगर अपना जन्मदिन मनाने के बाद साथी कलाकारों के साथ एक जगह से ​गुजर रहे थे। उन पर हुए हमले की घटना से सूरत पुलिस महकमे पर सवाल उठने लगे हैं। जिगर के समर्थकों का कहना है कि पुलिस इस मामले में सुस्त है।

Youtubes popular gujarati-star Jigar beaten-up in surat on his birthday

जानकारी के अनुसार, जिगर रविवार को सूरत के पाल-अडाजण के पास गौरवपथ बर्थ-डे पार्टी आयोजित करने के बाद निकल रहे थे, तभी कुल अज्ञात लोगों ने चाकू लेकर हमला बोल दिया। मारपीट की और जिगर को उसके साथी सहित उठा ले गए। इस दौरान उनके साथ धूमिल, दर्शक और निकिता मौजूद थे। सभी पाल के गौरवपथ से जा रहे थे। कुछ दूर पहुंचने पर निकिता ही जिगर के साथ रह गई। जिगर निकिता को उसके घर छोड़ने पालनपुर जकातनाका की तरफ रवाना हुए। रास्ते में एक बाइक ने निकिता की मोपेड को टक्कर मार दी। जिगर ने बाईक चालक को ज़ोर से आवाज़ देकर डांटा तो वह वहां से भाग गया। मगर, आगे ही गौरवपथ पर घेरा डाले बैठे गिरोह ने जिगर और निकिता को घेर लिय़ा।

जिगर का आरोप है कि उस गिरोह में विनायक संजय गोहिल, हितेश रमण वसावा नाम के लोग शामिल थे, जो सभी टपोरी थे। गिरोह ने जिगर और निकिता का पीछा किया और फिर दोनों का अपहरण कर लिया। बाद में घायल अवस्था में छोड़ भागे। इसके बाद लोगों ने जिगर और निकिता को अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में सूरत के अडाजण पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। जिसके बाद पुलिस ने विनायक और हितेश नाम के आरोपियों को अरेस्ट किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+