सूरत डायमंड बूर्स में मिली फांसी के निशानों वाली लाश, 10 हजार मजदूरों ने इकट्ठा हो किया हंगामा

Gujarat News, सूरत। गुजरात में सूरत डायमंड बूर्स की बिल्डिंग से एक मजदूर का शव फांसी खाई हुई स्थिति में मिला। जिसका पता जब उसके साथियों को लगा तो उनका गम और गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते बिल्डिंग के बाहर मजदूरों की भीड़ लग गई। यहां काम करने वाले करीब 10 हजार मजदूर इकट्ठा हो गए और हंगामा हुआ। वहां आई एक निजी एंबुलेंस भी तोड़ दी गई। सूरत की पुलिस ने जैसे-तैसे ​स्थिति को नियंत्रित किया। तब जाकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Worker Dies at surat diamond bourse building

जानकारी के अुनसार, 45 वर्षीय सत्यम मित्तल अचानक गायब हो गया था। अन्य मजदूरों ने इस बारे में ठेकेदार को सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद आज सुबह डायमंज बूर्स बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर सत्यम का शव संधिग्ध हालत में मिला। शव पर फांसी लगने जैसे निशान थे। जिसे देख मजदूर नाराज हो गए और शववाहिनी को उल्टा कर उसकी तोड़फोड़ कर डाली। जिसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंची।

Worker Dies at surat diamond bourse building

डीसीपी विधी चौधरी सहित उच्च अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित किया। डीसीपी ने संवाददाताओं को बताया कि श्रमिक की मौत के बाद यह स्थिति देखने को मिली है। हालांकि, अब लोग शांत हैं। जो नुकसान हुआ है, उस पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। वहीं, मजदूरों ने सत्यम के परिवारों को डायमंड बूर्स के कान्ट्राक्टर से मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही, मजदूरों के सुरक्षित होने के पर्याप्त कदमों के बारे में पुलिस अधिकारियों और ठेकेदार के समक्ष अपनी मांगे रखी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+