महिला से दुष्कर्म का वीडियो बनाया, फिर ब्लैकमेल कर करते थे यौन शोषण, डेढ़ करोड़ रुपए भी ऐंठे

सूरत।

गुजरात
के
सूरत
शहर
में
आए
दिन
महिलाओं
के
शोषण
की
घटनाएं
सामने
रही
हैं।
यहां
अब
वराछा
क्षेत्र
की
एक
महिला
से
बलात्कार
कर
उसके
वीडियो
बना
लिए
गए।
उन
वीडियो
से
उसे
ब्लैकमेल
कर
बार-बार
यौन
शोषण
किया
गया।
उससे
पैसे
भी
ऐंठे
जाने
लगे।
करीब
डेढ़
करोड़
रुपए
उससे
इसी
तरह
हड़प
लिए
गए।
पीड़िता
की
ओर
से
जब
पुलिस
में
शिकायत
की
गई
तो
वराछा
पुलिस
ने
जमीन
की
दलाली
करने
वाले
उसके
चाचा-भतीजे
समेत
सात
लोगों
के
खिलाफ
मामला
दर्ज
किया।

id="toptextpromo">
id='are-slot-1'
class='oiad
oi-axt
oiadv'>

46 वर्षीय महिला का यौन शोषण

46 वर्षीय महिला का यौन शोषण

पुलिस के मुताबिक, अडाजण में रविराज फ्लैट निवासी सुभाष शिरोया और उसके भतीजे विशाल शिरोया ने वराछा क्षेत्र की 46 वर्षीय महिला का यौन शोषण किया। जिसमें पहले जमीन दलाल सुभाष ने महिला के पति से दोस्ती कर उसके नाम पर एलआइसी से लोन ले लिया। कुछ समय तक उसने किश्तें जमा की फिर किश्त देना बंद कर दिया।

2015 में हुआ था रेप, तबसे ही कर रहे थे शोषण

2015 में हुआ था रेप, तबसे ही कर रहे थे शोषण

बताया जाता है कि पीड़िता महिला किश्त के रुपए लेने अप्रेल- 2015 में उसके घर गई थी। इस दौरान सुभाष ने अकेले में उसका बलात्कार किया। उसने मोबाइल से उसका वीडियो भी बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने महिला का लगातार यौन शोषण शुरू कर दिया। फिर भतीजे विशाल को पता चला तो उसने भी महिला का यौन शोषण शुरू कर दिया।

ये हैं आरोपी

ये हैं आरोपी

महिला ने कहा कि पालनपुर पाटिया राजहंस ऑरेंज निवासी अल्पेश शिरोया, निखिल रीबडिया, पूणागाम रेशमा बिल्डिंग निवासी विपुल पटोडिया, रेणुका भवन निवासी हितेष तलाविया और अडाजण परम रॉ हाउस निवासी अरविंद सिंद्धपरा ने दोनों की मदद की। साथ ही सुभाष ने अपनी जरूरतों का बहाना कर डेढ़ करोड़ रुपए भी ऐंठ लिए। फ़िलहाल, महिला से शिकायत के आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Recommended Video

      vadodara में आसमानी आफत से लोग परेशान, मौके पर NDRF की टीम

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+