17 साल से मायके में रह रही पत्नी से पति को कोर्ट ने दिलाया तलाक- सास ससुर की सेवा न करना क्रूरता

सूरत. गुजरात में सूरत के एक शख्स को अदालत ने तलाक की मंजूरी दे दी। उसके मुताबिक, उसकी बीवी लड़-झगड़कर पिछले करीब 17 साल से मायके में रह रही थी। उसकी क्रूरता से तंग आकर पति ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं। उसके बाद पति की तलाक की अर्जी मंजूर कर ली। कोर्ट ने कहा कि वृद्ध सास-ससुर की सेवा न करना पति के प्रति बड़ी क्रूरता है। पत्नी को पति के कहे पर अब अलग हो जाना चाहिए।

Wife living was separately for last 17 years, husband gives talaq

जानकारी के अनुसार, अठवालाइंस में रहने वाली रश्मि (बदला हुआ नाम) की शादी ओलपाड़ में एक शख्स के साथ हुई थी। वैवाहिक जीवन में दोनों को एक बेटी पैदा हुई। शादी के कुछ दिन बीतने के बाद रश्मि अपने पति और सास-ससुर के साथ खराब बर्ताव करने लगी। पति के आरोप हैं कि, वो मुझे अपशब्द भी कहने लगी थी। जबकि, मैं वैवाहिक जीवन को बनाए रखने के लिए सब कुछ सह रहा था। वह फिर भी नहीं मानती थी। एक रोज तो झगड़ा करने के बाद पत्नी ने फिनाइल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी।

पति ने कहा कि, मैंने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से ठीक होने के बाद उसका पिता उसे अपने साथ लेकर चला गया। 17 साल हो गए, वह मायके में ही रह रही थी। मैंने उसे मनाने की बहुत कोशिश की, पर वह नहीं आई। अंतत: मैंने एडवोकेट प्रीति जोशी के माध्यम से तलाक की अर्जी दी थी। जो मंजूर हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+