ऐसी कैसी शान! बर्थडे मनाने के लिए युवक ने सरेराह कार के बोनट पर तलवार से काटे 8 केक, VIDEO
सूरत। गुजरात के सूरत में एक रोड पर बर्थडे मनाने के लिए युवक ने कार के बोनट पर तलवार से केक काटे। केक भी एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 8 केक। बर्थडे-बॉय के ऐसे सेलिब्रेशन में उसके दोस्तों ने उसका साथ दिया। तलवार से सरेराह केक काटे जाने की घटना से पुलिस-प्रणाली पर सवाल उठने लगे। बता दें कि, खुद पुलिस कमिश्नर ने भी तलवार से बर्थडे मनाने या खुलेआम आतिशबाजी किए जाने से मना किया हुआ है। बावजूद इसके गुजरात में तलवार से केक काटना एक चलन सा हो गया है।

ताजा घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकते है कि युवक ने कैसे बर्थडे सेलिब्रेशन किया। वह युवक तलवार से सरेराह कार के बोनट पर रखे 8 केक काट रहा है। कुछ युवक उसे बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं, कुछ ने वीडियो भी बनाया। इसी शहर में नवम्बर महीने में तलवार से केक काटने के 3 वीडियो सामने आ चुके हैं। बहरहाल पुलिस नए वीडियो के वायरल होने के बाद उस युवक की तलाश करने में जुट गई है, जिसने तलवार से कार के बोनट पर केक काटा है।












Click it and Unblock the Notifications