टैंपो चलाने वाले ने बर्थ-डे पर केक तलवार से काटा, दोस्तों संग बीच सड़क पर डीजे बजाया, धरा गया VIDEO
सूरत। गुजरात में सूरत शहर के सैयदपूरा इलाके में भीड़ इकट्ठा करके डीजे के धुन पर डांस करने के साथ ही तलवारों से जन्मदिन का केक काटा गया। इस घटना का वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हुआ, जिससे देखकर लालगेट पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी बर्थडे बॉय को जा पकड़ा। उसके अलावा वीडियो में दिखाई देने वाले अन्य सभी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया और उनकी तलाश की जाने लगी।
Recommended Video

पुलिस इंस्पेक्टर डाभी के मुताबिक, तलवारों से केक काटकर जन्मदिन मनाने वाली घटना विगत 6 जून की है, जब सैयदपुर स्थित खजुरी बिल्डिंग निवासी अकरम उर्फ बन्नू मोहम्मद अशरफ शेख का जन्मदिन था। अकरम टैंपो चलाता है। कोविड लॉकडाउन लगे होने के बावजूद उसने जिस तरह से बर्थडे सेलिब्रेट किया और रात के समय में डीजे बजाकर पार्टी की..वो सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गया।
उसका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें साफ देखा जा सकता है किस तरह से इकट्ठा लोग कोरोना की गाइडलाइंस धज्जियां उड़ा रहे थे। डीजे की धुन पर डांस करने के साथ ही उसके यारों द्वारा खूब शोर मचाया जा रहा था। फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त में है।












Click it and Unblock the Notifications