धन की वर्षा कराने का लालच देकर लाखों के गहने हड़प ले जाने वाला तांत्रिक गुजरात में हत्‍थे चढ़ा

सूरत। गुजरात में अडाजन के रंगीला रो हाउस में रहने वाली एक निजी कंपनी के कर्मचारी से लाखों के गहने लेकर रफूचक्कर हुआ तांत्रिक अब पकड़ा जा चुका है। वह अनुष्ठान कराकर धन की बरसात कराने का लालच देता था। उसने बहुत से लोगों को इसी तरह ठगा। वह कहता था कि, मेरे हाथों अनुष्‍ठान कराने पर आपके यहां धनवर्षा होगी।

तांत्रिक ने दिया था धनवर्षा का झांसा

तांत्रिक ने दिया था धनवर्षा का झांसा

पुलिस के अनुसार, अडाजन के रंगीला रो हाउस में रहने वाले और एक निजी कंपनी में नौकरी करने वाले भरत नटवर बुंदेला (उम्र 55) के साढू विक्रम हडवैद ने नवंबर 2018 में घर में शांति और बरकत के लिए भरत की मुलाकात अहमदाबाद के तांत्रिक विपुल प्रहलाद ठाकोर से कराई थी। जहां उस तांत्रिक ने उसे धनवर्षा का झांसा दिया। उसने कहा था कि, वे तीस महीने अपनी अलमारी नहीं खोलें। यह कहकर वह 6 लाख के सोने के जेवर खुद ले गया। वह फोन बंदकर खुद अंडरग्राउंड हो गया। बाद में पीडि़त को पता चला कि, कोठरी से छह लाख के सोने के जेवर गायब थे। शिकायत पुलिस को की गई। अब पुलिस ने इस घटना में विपुल को गिरफ्तार कर लिया है।

कहा था- फूल कुछ समय बाद रुपये बन जाएंगे

कहा था- फूल कुछ समय बाद रुपये बन जाएंगे

विपुल एक कार चालक के रूप में भी काम करता था। बताया जा रहा है कि, एक अनुष्‍ठान के दौरान उसने भरत और उनके परिवार के सदस्यों को यह कहते हुए पूजास्थल वाले एक कमरे में से बाहर भेज दिया था कि आप सभी की अपवित्र उपस्थिति से पैसों की बारिश नहीं होगी। साथ ही अलमारी में चमत्कारी फूल रखने की बात कहते हुए कहा कि ये फूल कुछ समय बाद रुपये बन जाएंगे।

अंत में फोन बंद कर दिया और अंडरग्राउंड हो गया

अंत में फोन बंद कर दिया और अंडरग्राउंड हो गया

उसने शर्त रखी कि उसकी इजाजत के बिना घर का को सदस्य अलमारी को हाथ नहीं लगायें। इसके लिए जून 2021 में मंत्रों का जाप करने की बात कह विपुल और उनके दोस्त विनोद पांचाल को फिर से भरत के घर आकर अलमारी का दरवाजा आधा खोलकर उनमें से पांच सौ के 58 नोट निकालकर भरत को दिखाए गए। इससे उन लोगों को उसकी बात सच लगी। भरत विपुल के झांसे में आ गया तो विपुल ने फोन बंद कर दिया और अंडरग्राउंड हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+