गुजरात की पेंटिंग्स बनाकर छाई चित्रकार ने PM मोदी के 70वें बर्थडे पर 70 बच्चों को लिया गोद, क्या बोली?

सूरत। हाल ही देश के 15वें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिन मना। इस मौके पर उनके गृहराज्य गुजरात में एक महिला आर्टिस्ट ने 70 बच्चों को गोद लिया। उसने कहा कि, मैं 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान से जुड़ी रही हूं। अब इन बच्चों की पढ़ाई का अतिरिक्त खर्च उठाउूंगी। जिसमें स्टेशनरी समेत उनकी दूसरी जरूरतों को पूरा करवाउंगी।''

Surats female Painting Artist Sojitra Mittal Adopts 70 Children On PM Modis 70th Birthday

यह महिला चित्रकार हैं- सूरत की रहने वाली सोजित्रा मित्तल। जो कि, पेंटिंग आर्टिस्ट हैं। सोजित्रा का कहना है कि, ''आर्थिक परिस्थिति अच्छी नहीं होने की वजह से आज भी कई बच्चों को अपनी जरूरतें पूरी करने में परेशानी होती है। तभी मेरे में ऐसे बच्चों को गोद लेने का ख्याल आया। और फिर प्रधानमंत्री मोदी के 70वें जन्मदिन के मौके पर, महाराजा कृष्णकुमार सिंह स्कूल और प्रमुख स्वामी महाराज स्कूल के आचार्य चेतन हिरपरा ने मुझे बताया कि, हमारे नगर प्राथमिक स्कूल में ऐसे 70 बच्चे हैं, जिन्हें गोद लिया जा सकता है। आचार्य ने मुझे 70 बच्चों की जानकारी दी। फिर, मैंने तय कर लिया कि, उनके पढ़ाई का अतिरिक्त खर्च वह खुद उठाउंगी। इस कार्य में मेरे साथ वर्षा आलगिया भी जुड़ी हैं। उन्होंने भी 70 बच्चों को गोद लेने की इच्छा व्यक्त की है।''

Surats female Painting Artist Sojitra Mittal Adopts 70 Children On PM Modis 70th Birthday

128 फुट लंबी पेंटिंग एक्जिबिशन लगाई थी
बता दें कि, सोजित्रा मित्तल वही आर्टिस्ट हैं- जिन्होंने सूरत में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' थीम पर 128 फुट लंबी पेंटिंग एक्जिबिशन भी लगाई थी। अब मोदी के जन्मदिन पर उन्होंने नगर प्राथमिक शिक्षण समिति स्कूल के 70 बच्चों को गोद लेने का निर्णय किया है, तो वे बच्चे खुश हैं। जिनसे सोजित्रा ने कहा है कि, वह उनकी स्टेशनरी समेत दूसरी जरूरतों को पूरा करेंगी।

Surats female Painting Artist Sojitra Mittal Adopts 70 Children On PM Modis 70th Birthday
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+