PM मोदी 29-30 सितंबर को आएंगे गुजरात, 3472 Cr की 59 परियोजनाओं का भूमिपूजन-उद्घाटन होगा
सूरत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर गुजरात आएंगे। यहां वह इस बार 3472 करोड़ के 59 प्रोजेक्टों का उद्घाटन व भूमिपूजन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मोदी के गुजरात दौरे के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि, प्रधानमंत्री मोदी सूरत में 2 किमी लंबा रोड शो भी करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए महानगरपालिका के अधिकारी-पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। पार्षदों को अधिक से अधिक लोगों को जुटाने के लिए कहा गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 सितंबर को सूरत आएंगे
एक भाजपा नेता ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 सितंबर को सूरत आएंगे। वह सूरत में 3472 करोड़ के 59 प्रोजेक्टों का उद्घाटन-भूमिपूजन करेंगे। प्रधानमंत्री दो किमी लंबा रोड शो भी करेंगे। उन्होंने कहा कि, यहां प्रधानमंत्री के रोड शो के लिए दो किमी में 20 स्टेज बनाए जाएंगे, जिन पर अलग-अलग समाजों द्वारा सम्मान किया जाएगा। सूरत महानगर पालिका की तरफ से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी को बुलाने के लिए फोन से संपर्क किया जा रहा है। इसके अलावा जिले से भी लोगों को सभा स्थल पर बुलाया जाएगा।

तैयारियों में जुटा प्रशासन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मंत्री के सूरत दौरे को लेकर मेट्रो प्रशासन भी तैयारियों में जुटा है। जनवरी 2021 में पीएम नरेंद्र मोदी ने 12 हजार करोड़ के मेट्रो प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। अब उनके दौरे से पहले मंद गति से चल रहे काम में तेजी दिखने लगी है। लाइन-1 के 11 किमी एलिवेटेड मार्ग के काम में मशीनरी और मैन पावर बढ़ा दिए गए हैं। अब भटार, मजूरा गेट, ड्रीम सिटी में रिग मशीनें तैनात कर दी गई हैं।

मोदी के समय शुरू हुआ था चेक डैम अभियान
एक भाजपा नेता के मुताबिक, गुजरात में ही पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान चेक डैम का एक अभियान शुरू किया था। हालांकि, उस पर वन मंत्रालय ने तब रोक लगा दी। बाद में वन मंत्रालय को ही वह काम दे दिया गया और कहा गया कि आप ही चेक डैम बनाइए, पानी बचाइए और जंगल को ताकत दीजिए। इस तरह वह काम संपन्न हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications