महिला का पति ने ओढ़नी से घोंट दिया गला, निर्मम हत्या पर भाई ने जीजा के खिलाफ केस दर्ज कराया

सूरत। गुजरात में सूरत के पंडोल फटाकड़ावाड़ी स्थित राजूनगर झोपड़पट्टी में रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी का गला उसने ओढ़नी से घोंटा था। आपसी झगड़े में ही उसने पत्नी की जान ले ली। पता चलने पर पत्नी के भाई ने हत्यारोपी के खिलाफ पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में चौकबाजार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पंडोल फटाकड़ावाड़ी स्थित राजूनगर झोपड़पट्टी निवासी हत्यारोपी का नाम जीतेन्द्र पटेल है। उस पर आरोप हैं कि, उसने अपनी पत्नी गीता से झगड़ा किया। उसे पीटा और फिर ओढ़नी से उसका गला घोंट कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पंडोल जयंती मिल के सामने मंगलवार को विवाद हुआ था। विवाद किस बात पर हुआ, ये पता किया जा रहा है। हत्या की वारदात के संबंध में गीता के भाई राजूनगर झोपड़पट्टी निवासी सतीष राठौड़ ने चौक-बाजार पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। सतीष राठौड़ की एफआईआर के आधार पर चौक-बाजार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। शिकायत में बताया गया कि, जीतेन्द्र ने पत्नी को पहले बुरी तरह से पीटा, फिर जान से मार दिया।

man strangling his wife to death at surat

इधर, निर्ममता से युवक की हत्या
सूरत में ही हत्या की एक और वारदात सामने आई है। यहां पांडेसरा मिलन प्वाइंट के पास स्थित आवकार इंडस्ट्रियल सोसायटी में चंदन पुत्र राजेश शर्मा नाम के युवक को निर्ममता से मार दिया गया। बताया जा रहा है कि, पहले लात-घूसों से पीटा गया। यहां तक कि उसके हाथों, पैरों और शरीर के विभिन्न हिस्सों की हड्ड़ियां और पसलियां टूट गईं। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+