बहन के प्रेमी पर 28 सेकेंड में किए 15 बार चाकू से वार, सीसीटीवी में कैद हुआ लाइव मर्डर

सूरत। गुजरात के सूरत में सरेआम हत्या का वीडियो सामने आया है। युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बहन के प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। इस दौरान प्रेमी ने अपनी जान बचाने के लिए काफी कोशिश की, लेकिन कोई भी उसे बचाने नहीं आया। सरेआम हुई इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, शहर के कैलाशनगर में रहने वाले 17 वर्षीय जैमिश किशोरभाई पटेल का एक युवति से प्रेम संबंध था। इसी सिलसिले में युवती के चचेरे भाई 29 साल के जिग्नेश पटेल ने जैमिश को बातचीत करने बुलाया था। उसके नीचे आते ही अपने तीन से चार दोस्तों से मिलकर सिर, पीठ और गले पे चाकू से वार कर वहां से फरार हो गए।

भागते-भागते सड़क पर गिर जाता है युवक

भागते-भागते सड़क पर गिर जाता है युवक

वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि युवक के आते ही कुछ लोग उस पर जानलेवा हमला कर देते हैं। चाकू से किए गए हमले से बचने के लिए युवक इधर-उधर भागने का प्रयास करता है, लेकिन चाकू के वार के कारण वह ज्यादा भाग नहीं सका। आरोपी 28 सेकेंड में 15 से ज्यादा बार छूरे से वार कर वहां से फरार हो जाता है। बाद में युवक भागते-भागते गिर जाता है।

युवक की मौत, दो गिरफ्तार

युवक की मौत, दो गिरफ्तार

घटना में गंभीर रूप से घायल जैमिश को अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की खबर मिलते ही जांच में जुटी पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी जिग्नेश और उसके दोस्त अक्षय और बोनी को दबोच लिया। हालांकि, जिग्नेश का अन्य एक साथी आनंद पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। बता दें कि मृतक का भाई विक्की भी हत्या केस में जेल में बंद होने के कारण उसकी जमानत की कार्रवाई शुरु की गई है। उसके बाहर आने के बाद ही जैमिश का अंतिम संस्कार किया जाने वाला होने के कारण फिलहाल जैमिश के शव को पोस्टमार्टम करने के बाद कोल्ड स्टोरेज में रखा गया है। पुलिस फरार हुए आनंद को ढूंढने में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+