विवाहिता से मिलने गया था प्रेमी, अचानक उसका पति आ पहुंचा तो 7वीं मंजिल से कूदा, मौत

सूरत। यहां एक औरत के एक शख्स से नाजायज ताल्लुकात थे। दोनों गुप छुपकर मिला करते थे। बीते दिनों प्रेमी उस औरत के पास उसके घर 7वीं मंजिल पर आ पहुंचा। उसके कुछ समय बाद ही औरत का पति घर आ गया, तो औरत के पति से बचने के लिए प्रेमी 7वीं मंजिल से ही कूद पड़ा। वो सीधा नीचे गिरा और वहीं पर मौत हो गई।

प्रेमी 7वीं मंजिल से कूदा!

प्रेमी 7वीं मंजिल से कूदा!

लाश देखकर आस-पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस आई। पुलिस ने अलग-अलग एंगल से जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा उस शख्स की हत्या की संभावना भी जताई गई। संवाददाता ने घटना का ब्यौरा देते हुए बताया कि, मामला उमरगाम में स्थित गांधीवाड़ी क्षेत्र का है। जहां 45 वर्षीय राजू दुबला नामक युवक मानेक सोसायटी की सातवीं मंजिल पर प्रेमिका से मिलने गया था। अचानक उस प्रेमिका का पति आ गया। तो राजू ने पकड़े जाने के डर से 7वीं मंजिल से छलांग लगा दी। जिससे वह वहीं पर मर गया।

दो साल पहले शुरू हुआ था अफेयर

दो साल पहले शुरू हुआ था अफेयर

पुलिस ने राजू के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और आगे की जांच में जुट गई। शक के आधार पर राजू के परिजनों ने महिला के पति को ही जिम्मेदार ठहराया। कहने लगे कि, हमारे राजू की हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि, राजू नजदीक की एक बिल्डिंग साईट में सुपरवाइजर का काम करता था और दो साल पहले महिला से उसका अफेयर शुरू हुआ था।

लोगों में हो रही ऐसी चर्चा

लोगों में हो रही ऐसी चर्चा

पता चला है कि, गुरुवार की रात महिला के पति ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर किसी से झगड़ा किया था। वो राजू ही था, ऐसी आशंका पुलिस ने जताई है। वहीं, मृतक के दोस्तों का कहना है कि, महिला ने ही राजू को बुलाया और बाद में उसके पति ने अपने दोस्तों से मिलकर राजू को नीचे धक्का दे दिया होगा। हादसे के बाद महिला नीचे आई थी और राजू की लाश को देखकर वहां से चुपचाप निकल जाने की चर्चा लोगों में चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+