गुजरातः रेप नहीं कर पाया तो 10 साल की बच्ची को पत्थर से मारा, अंतिम विदाई देने उमड़े 3 हजार लोग

सूरत। गुजरात में सूरत के उधना में बीआरसी के पास की झाड़ियों में एक 10 साल की लड़की की लाश मिली। परिजनों की शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने इलाके का सीसीटीवी चेक किया, तो उसमें 10 वर्षीय लड़की को एक दिनेश बैसाने नाम का युवक अपने साथ ले जाते दिखा। जिसके बाद पुलिस ने दिनेश को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अपराध कबूल कर लिया। दिनेश बोला कि, दुष्कर्म नहीं कर पाया तो पत्थर मारकर सिर कुचल दिया।

In surat district, a 10 year girl Killed By men, thousand people attended her funeral

लड़की की लाश बरामद होने के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया। उसके घर पर लोग संवेदना जताने आने लगे। वहीं, पांडेसरा के प्रेमनगर-भेदवाड़ से शवयात्रा निकाली गई। इस दौरान ढाई से तीन हजार लोग शामिल हुए। जिसमें नेता और व्यापारी भी आए। पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। हजारों लोगों की यही मांग थी कि, गुनहगारों को फांसी दी जाए। स्थानीय नेता सुरेश सोनवणे ने कहा कि मासूम के परिजनों को न्याय दिलाने के हरसंभव कोशिश करूंगा। इस दौरान भीड़ ने भी मासुम को न्याय दिलाने की आवाज बुलंद करते नारे लगाए। संवाददाता ने बताया कि, उस बच्ची के पिता लूम्स की फैक्ट्री में सुपरवाइजर हैं और मां पेट्रोल पंप पर काम करती है। वे दोनों बच्ची को अपने भाई के घर छोड़कर काम पर जाते थे और शाम को घर जाते समय साथ ले जाते थे।

In surat district, a 10 year girl Killed By men, thousand people attended her funeral

जिस दरिंद ने बच्ची को मारा, उसे वो मामा कहकर बुलाती थी। बच्ची के पिता का कहना है कि, घटना वाले दिन दोपहर में दो बजे तक बच्ची घर के बाहर ही खेल रही थी, फिर अचानक लापता हो गई। कुछ देर बाद 15 साल के बेटे ने घर आकर बताया कि दीदी कहीं दिखाई नहीं दे रही है। परिवारवालों ने आसपास खोजबीन शुरू की, पर बच्ची का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पांडेसरा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

In surat district, a 10 year girl Killed By men, thousand people attended her funeral

बच्ची की खोजबीन के दौरान मोहल्ले की निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि थोड़ी दूरी पर लॉन्ड्री की एक दुकान पर सीसीटीवी कैमरा है। अगर उसे चेक किया जाए तो कुछ पता चल सकता है। पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की तो दिनेश दोपहर 2ः56 बजे बच्ची को वड़ा पाव खिलाते हुए दिखाई दे रहा था। इसी सीसीटीवी के आधार पर दिनेश को पकड़ा गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी टस से मस नहीं हो रहा था। पुलिस ने कहा कि सच बताओगे तो छोड़ देंगे। इसके बाद दिनेश ने बताया कि बच्ची को बीआरसी में रखा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो बच्ची मृत मिली। फोरेंसिक विभाग ने दुष्कर्म की पुष्टि की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+