गुजरात में माल से भरा 10 पहियों वाला ट्रक कार पर पलटा, चमात्कारिक ढंग से बचा ड्राइवर
सूरत। गुजरात में सूरत जिले के बारडोली चार रास्ता के पास सोमवार को भयानक हादसा हुआ। जहां माल से भरा एक 10 पहियों वाला ट्रक कार पर पलट गया। हालांकि, कार में सवार ड्राइवर चमात्कारिक ढंग से बच गया। वहीं, ट्रक के वजन से कार का कचूमर निकल गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया कि, इस हादसे में कार चालक के सिर में चोट आई, लेकिन वह खतरे से बाहर है। वहीं, ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर की भी जान बच गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जुटने लगी। एक व्यक्ति ने बताया कि, ट्रक का केबिन कार चालक की सीट से 2-3 इंच पीछे गिरा था, इस वजह से कार चालक की जान बच गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक और कार बारडोली चार रास्ते पर एक ही दिशा में जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने कार को ओवरटेक किया और अनियंत्रित होकर उसी के उूपर पलट गया। गनीमत रही कि तब कार में सिर्फ ड्राइवर ही था और उसके सिर में मामूली चोट ही आई। ट्रक का केबिन उसकी सीट से 2-3 इंच पीछे गिरा थी।
एंबुलेंस-108 की वैन कार के ड्राइवर को लेकर अस्पताल चली गई। उधर, पुलिस ने क्रेन बुलवाकर ट्रक को बीच रोड से हटवाया। उसके बाद कार को भी हटवाया।












Click it and Unblock the Notifications