शादी के 13 बरस बाद पति ने बच्चों के सामने ही काट दिया पत्नी का छुरे से गला, मासूम हुए बेसहारा

सूरत। गुजरात में एवरग्रीन सोसायटी में एक पति ने पत्नी की अपने बच्चों के सामने ही हत्या कर दी। दोनों की शादी को 13 साल बीत चुके थे। उनके 12 और 5 साल के बच्चे थे। बच्चों के जन्म के कुछ समय बाद से ही पति-पत्नी के बीच मन-मुटाव शुरू हो गया था। प्रताड़ना से बचने के लिए पत्नी बच्चों के साथ पति से अलग रहने लगी। उसने किराए पर कमरा लेकर एम्ब्रॉयडरी का काम करना शुरू कर दिया था। मगर, पति ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। वह कमरे पर आ गया और वहां पत्नी से झगड़ने लगा। झगड़े में ही उसने पत्नी के गले को छुरे से काट डाला। कुछ ही देर में पत्नी की मौत हो गई।

Husband killed his wife in front of the childrens eyes in Surat

संवाददाता के अनुसार, मृतका की पहचान 30 वर्षीय अल्पाबेन के रूप में हुई। उसकी शादी 13 साल पहले संजय डोबरे नाम के व्यक्ति से हुई थी। संजय को शराब की आदत लग गई थी और वह बार-बार पत्नी को परेशान करता था। बीते रोज वह महिला द्वारा किराए पर लिए गए कमरे पर आ धमका। आरोप हैं कि संजय ने बच्चों की नजर के सामने ही अल्पाबेन पर छुरे से हमला कर दिया। बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। अल्पाबेन ने घर की गैलरी के रास्ते भागकर बचने का प्रयास किया, लेकिन संजय को जरा भी रहम नहीं आया।

Husband killed his wife in front of the childrens eyes in Surat

वारदात के बाद बच्चों का शोर सुन पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही दूर अल्पाबेन का भाई भी रहता था। वह आया, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही हत्यारोपी पति वहां से फरार हो गया। पुलिस ने मृतका की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मां की मौत के बाद बच्चे बेसहारा रह गए। उधर, हत्यारोपी पति का जेल जाना तय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+