450 करोड़ के घोटाले में पकड़े गए पति-पत्नी, GST ऑफिसर गुजरात से मुंबई ले जाकर कर रहे पूछताछ

सूरत। गुजरात में सूरत के सिटीलाइट एरिया में एक दंपति 450 करोड़ के घोटाले में पकड़ा गया। उनके फ्लैट से छापे-मारी के दौरान बड़ी संख्या में दस्तावेज मिले। उसके बाद पति-पत्नी को गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) के ऑफिसर मुंबई ले गए। जहां मुंबई जीएसटी डिपार्टमेंट उनसे पूछताछ कर रहा है।

Husband and wife caught in a scam of 450 crores, interrogated by GST officers

पता चला है कि, सूरत में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए जीएसटी के अधिकारियों ने 450 करोड़ से अधिक के बोगस इनपुट टैक्स घोटाले के मामले में छापा मारा था। यह छापा सूरत के सिटीलाइट में एक जगह छापा मारा गया। उस दौरान वहां से बड़ी मात्रा में दस्तावेज जब्त ​किए गए और पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया। इनमें से महिला को सांस संबंधी शिकायत होने पर सिविल अस्पताल ले जाया गया। बाद में अधिकारी पूछताछ के लिए दोनों को मुंबई लेकर चले गए। पकड़े गए पति का नाम संजीव सिंह और पत्नी का नाम प्रिमा महात्रे बताया जा रहा है।

Husband and wife caught in a scam of 450 crores, interrogated by GST officers

3 महीने पहले सूरत में रहने आए
प्रिमा करीब तीन महीने पहले अपने पति के साथ सूरत रहने के लिए आई थी। वे जीएसटी अधिकारियों को चकमा देते हुए यहां रह रहे थे। दोनों ने कई फर्जी कंपनियां बनाई थीं। जीएसटी अधिकारियों ने इस मामलें में अभी ज्यादा कुछ बताने से इनकार दिया है और कहा जा रहा है कि, गिरफ्तारी के बाद उक्त दंपति से मुंबई में पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+