भीषण हादसा: AC कंप्रेसर फटा तो बस बन गई आग का गोला, पिछली सीट पर बैठी महिला जल गई जिंदा

सूरत। गुजरात में वराछा में हीरा बाग सर्किल के पास दिल दहला देने वाला बस हादसा हुआ। यहां राजधानी ट्रैवल्स की एक लग्जरी बस में रात को अचानक भीषण आग लग गई। जिससे बस आग का गोला बन गई। जान-बचाने के लिए लोग जैसे-तैसे बाहर निकले। इस दौरान की पिछली सीट पर बैठी महिला जिंदा जल गई, वहीं, एक युवक जो बस से कूदकर जान बचाना चाहता था, वो भी घायल हो गया।

लग्जरी बस का भीषण हादसा, जिंदा जली महिला

लग्जरी बस का भीषण हादसा, जिंदा जली महिला

इस भीषण दुर्घटना की वजह से ट्रैफिक जाम हो गया और आग के चलते अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग बस वाले यात्रियों की जान बचाने में जुट गए। इस दौरान कई लोग अपनी जान बचाने के लिए जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड आई, और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हालांकि, इस हादसे में पूरी बस जलकर खाक हो गई। घटना के कुछ वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

जिस वक्त आग लगी, अंदर 15 यात्री मौजूद थे

जिस वक्त आग लगी, अंदर 15 यात्री मौजूद थे

पुलिस के अनुसार, हादसे के समय बस में करीब 15 यात्री मौजूद थे। बताया जा रहा है कि बस हीरा बाग सर्किल के पास सूरत से भावनगर जा रही थी, यह एक लग्जरी बस थी। जिसके एसी कंप्रेसर में ब्लास्ट होने से अचानक आग लगी। यह आग इतनी जोर से लगी कि कुछ ही देर में वह बस आग का गोला बन गई। इससे उसमें सवार यात्रियों की चीखें निकलने लगीं और जान-बचाने के लिए उनमें से कुछ लोग आगे की खिडकी की ओर भागे। और, कुछ यात्री डर से खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाने लगे। इस दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका अब स्मीमेर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे की तस्वीरें इतनी वीभत्स कि दिखाने लायक नहीं

हादसे की तस्वीरें इतनी वीभत्स कि दिखाने लायक नहीं

एक बस यात्री ने बताया कि, बस के पीछे की सीट पर बैठी महिला ने बचने का बहुत प्रयास किया, मगर खुद को नहीं बचा पाई। वह महिला आग से बचने का प्रयास करती रही, और जिंदा जल गई। इस हादसे की तस्‍वीर काफी वीभत्‍स हैं,इसलिए हम यहां नहीं लगा रहे। इस हादसे में बचे लोगों का कहना है कि, वे मौत के मुंह से बचे हैं। यह एक भयावह सपने जैसा था।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+