हिंदू धर्म अपनाओ और मांसाहार छोड़ दो तब करूंगी शादी, प्रे​मिका ने मुस्लिम प्रेमी के सामने रखी शर्त

सूरत। गुजरात के सूरत में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने मुस्लिम लड़के के साथ शादी से पहले थाने में एक हफलनामा दायर करते हुए दो बड़ी शर्तें रख दीं, जिसे पढ़कर पुलिस भी हैरान रह गई। दरअसल, युवती ने हलफनामे में लिखा कि वह एक मुस्लिम युवक से शादी करने को तैयार है, लेकिन एक ही शर्त पर कि वो हिंदू बनने को तैयार हो और नॉनवेज खाना छोड़ दे। यही नहीं वह उसे कभी भी खाना बनाने के लिए दबाव भी नहीं डालेगा।

घर से भाग गए थे लड़का-लड़की

घर से भाग गए थे लड़का-लड़की

जानकारी के मुताबिक, 18 साल की हिंदू युवती को कुछ समय पहले एक मुस्लिम युवक से प्यार हो गया। वह उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहना चाहती थी। घरवाले राजी नहीं हुए तो दोनों घर से भाग गए। युवती के परिवार वालों ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तीन दिन बाद दोनों को खोज निकाला। हालांकि, युवती उससे शादी करने की जिद पर अड़ी रही। युवती के घरवालों ने उसे समझाया और कहा कि शादी के बाद उसे नॉनवेज खाना और बनाना पड़ेगा।

हिंदू धर्म अपनाए, नॉनवेज खाना छोड़ दे प्रेमी

हिंदू धर्म अपनाए, नॉनवेज खाना छोड़ दे प्रेमी

24 अप्रैल को ओक कटारगाम पुलिस स्टेशन में ये हलफनामा दायर किया था। हलफनामे के मुताबिक, युवती मुस्लिम युवक से शादी करने को तैयार है, लेकिन एक ही शर्त पर कि वो हिंदू बनने को तैयार हो और नॉनवेज खाना छोड़ दे। यही नहीं उसे कभी भी खाना बनाने के लिए दबाव भी नहीं डालेगा। युवती के हलफनामे में एक एग्रीमेंट का भी जिक्र किया गया है, जिसमें लिखा है कि लड़के को अपने घरवालों की मौजूदगी में हिंदू धर्म को अपनाना होगा। ये भी वादा लिया गया कि वह बाद में फिर कभी मुस्लिम नहीं बनेगा।

शर्तें नहीं मानी तो नहीं करेगी शादी

शर्तें नहीं मानी तो नहीं करेगी शादी

बता दें, युवती ने 11 मार्च को शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। युवती का कहना है कि अब अगर उसकी शर्तें नहीं मानी गई तो वो शादी नहीं करेगी। पुलिस का कहना है कि उन्होंने लड़की का हलफनामा मिल गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+