कपड़ा व्यापारी से लेकर जमीन के दलालों का सूरत में था हाई-प्रोफाइल जुए का अड्डा, रेड में 9 धरे

सूरत। गुजरात में सूरत शहर के महिधरपुरा क्षेत्र में हाई प्रोफाइल जुए का अड्डा चल रहा था। पुलिस ने यहां देर रात छापा मारा। मौके से 9 जुएबाजों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनकी उम्र 30 साल से 57 साल तक थी।

संवाददाता ने बताया कि, जो लोग पकड़े गए, उनमें कई कपड़ा व्यापारी, अंगड़िया फर्म के मालिक एवं जमीन के दलाल भी शामिल थे। पुलिस ने उनकी लक्जरी कार समेत 82 लाख का सामान जब्त किया है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, रेड सुमुल डेयरी रोड स्थित सोसायटी के एक मकान पर मारी गई। जहां से 5 लाख से ज्यादा की नकदी जब्त की गई।

High-profile gambling haunt was going on in Surat, police arrested 9 gamblers

जुएबाजों से 11 मोबाइल फोन भी पुलिस ने छीन लिए। हालांकि, रात में पकड़े गए इन लोगों को सुबह होते ही जमानत पर रिहा करना पड़ा। पुलिस ने कहा कि, सुमुल डेयरी रोड पर एक सरदार नगर सोसाइटी के एक घर की पहली मंजिल पर एक हाई-प्रोफाइल जुए का कारोबार चल रहे होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने छापा मारा। जहां कुछ व्यापारियों समेत 9 लोग जुआ खेलते हुए पकड़े गए।

High-profile gambling haunt was going on in Surat, police arrested 9 gamblers

देर रात जांच पूरी होने के बाद सभी को थाने लाया गया। जहां सभी के बयान लेने के बाद सुबह जमानत पर रिहा कर दिया गया। अब जुआरियों से जब्त नकदी और वाहनों के साथ आगे की जांच चल रही है।

High-profile gambling haunt was going on in Surat, police arrested 9 gamblers

पकड़े गए जुआरियों के नाम
मुकेश मालानी उम्र 35 वर्ष(कपड़ा डीलर)
अश्विन पटेल उम्र 30 वर्ष (लैंड ब्रोकर)
राकेश भाडानी उम्र 40 वर्ष (अंगडीया फर्म मालिक)
मिहिर पटेल उम्र 40 वर्ष
जयदीप ब्रह्मभट्ट उम्र 26 वर्ष
विपुल पटेल उम्र 43 वर्ष
मनहर पटेल उम्र 57 वर्ष
दिनेश पटेल उम्र 39 वर्ष
जिग्नेश पटेल उम्र 35 वर्ष

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+