पहले बेटी से 6 महीने तक किया रेप फिर जब हो गई गर्भवती तो मार डाला, कोर्ट ने सुनाई पिता को फांसी की सजा

सूरत। सगी बेटी को गर्भवती बनाकर हत्या करने वाले पिता को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। बुधिया दास नामक यह पिता आए दिन बेटी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता था। इतना ही नहीं बेटी के गर्भवती होने की हकीकत जानते ही निर्दयी पिता ने उसे मौत के घाट उतार दिया था। उसके ऊपर लगे आरोप साबित होने पर अदालत ने आरोपी को फांसी देने का आदेश दिया है।

साल 2017 में हुई थी हत्या

साल 2017 में हुई थी हत्या

इस घृणास्पद मामले की जानकारी के मुताबिक, 30 जून 2017 को शहर के डुमस रॉड पर स्थित खेत से एक किशोरी का शव मिला था। पोस्टमार्टम करने पर गला दबाकर हत्या की जाने की हकीकत सामने आई। मृतक के स्कूल और पड़ोसियों की पूछताछ में पुलिस को पता चला कि मृतका का कोई बॉयफ्रेंड भी नहीं था। इसके बाद पुलिस को इस मामले में घर व्यक्ति पर शक हुआ।

पहले पिता रेप के आरोप से करता रहा इनकार

पहले पिता रेप के आरोप से करता रहा इनकार

जिसके चलते पिता की पूछताछ करने पर उसने हत्या करने का स्वीकार किया। लेकिन बेटी के साथ दुष्कर्म का इनकार कर दिया। हालांकि डीएनए टेस्ट करवाने पर सारी हकीकत सामने आने के बाद उसका भंडा फूट गया। आरोपी की दो शादी हुई है। जिसमें मृतक उसकी पहली पत्नी की बेटी थी। पहली पत्नी चली जाने पर उसने दूसरी शादी भी कर ली थी।

कोर्ट ने रेरेस्ट ऑफ द रेयर केस माना

कोर्ट ने रेरेस्ट ऑफ द रेयर केस माना

कोर्ट ने इसे रेरेस्ट ऑफ द रेयर मानते हुए पिता को फांसी की सजा सुनाई है। पूरा मामला सेशंस कोर्ट में चल रहा था। आखिर में कोर्ट ने पिता को फांसी की सजा सुनाई। इस मामले पर एपीपी दिगंत तेवार ने बताया कि कोर्ट ने आरोपी की मानसिकता को ध्यान में रखा है। अपनी ही 14 साल की बेटी का लगातार 6 महीने तक शारीरिक शोषण करने वाले पिता ने अपना पाप छिपाने के लिए उसकी हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+