50000 वर्ग मीटर भूमि पर बनेगा गुजरात का पहला डिजास्टर प्रिवेंशन-मैनेजमेंट सेंटर, ऐसी होंगी सुविधाएं
सूरत। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने एक ऐसे प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है जिसके पूरा होने पर आपदाओं से निपटने में बड़ी मदद मिलेगी। सरकार सूरत के हजीरा में गुजरात के पहले और अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित डिजास्टर प्रिवेंशन एंड मैनेजमेंट सेंटर को स्थापित कराएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने खुद स्वीकृति प्रदान की है।

सरकार की ओर से कहा गया कि, हजीरा नोटिफाइड एरिया ने वर्ष 2011 में सुंवाली गांव में जमीन की मांग की थी। हालांकि, 10 साल तक इस पर आगे नहीं बढ़ा जा सका। अब नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हजीरा में गुजरात के पहले और अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित डिजास्टर प्रिवेंशन एंड मैनेजमेंट सेंटर को बनाने की मंजूरी दे दी है। भू विशेषज्ञों का मानना है कि, सुंवाली में बनने वाले डिजास्टर प्रिवेंशन एंड मैनेजमेंट सेंटर से सचिन और हजीरा के उद्योगों में अनहोनी (आकस्मिक/दुर्घटनाओं की स्थिति) से निपटने में मदद मिलेगी।
बनेगा डिजास्टर प्रिवेंशन एंड मैनेजमेंट सेंटर, दो साल लगेंगे
गुजरात का यह पहला डिजास्टर प्रिवेंशन-मैनेजमेंट सेंटर 50,000 वर्ग मीटर में बनाने की योजना है। और, अधिकारियों का कहना है कि, इस केंद्र को 2 साल के भीतर ही डेवलप कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि, इस सेंटर में डिजास्टर इंस्टीट्यूट, बर्न्स वार्ड, हेलीपैड, स्टाफ क्वार्टर, मरीन कंट्रोल रूम और एयर एम्बुलेंस सहित कई आवश्यक सुविधाओं वाला अस्पताल होगा। एक अधिकारी ने कहा कि, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इसे स्वीकृति प्रदान की है और इसके लिए हजीरा नोटिफाइड एरिया ने जमीन की मांग की थी।
हजीरा नोटिफाइड एरिया के अधिकारियों के मुताबिक, वे इस सेंटर को हजारों वर्ग मीटर में बनवाना चाहते थे, इसलिए मुख्यमंत्री ने 50,000 वर्ग मीटर में बनाने की मंजूरी दे दी। उन्होंने कहा कि, यह गुजरात का यह पहला डिजास्टर प्रिवेंशन-मैनेजमेंट सेंटर होगा और इसमें डिजास्टर इंस्टीट्यूट, बर्न्स वार्ड, हेलीपैड, स्टाफ क्वार्टर, मरीन कंट्रोल रूम और एयर एम्बुलेंस सहित कई आवश्यक सुविधाओं वाला अस्पताल भी होगा।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications