गुजरात में वैक्सीनेशन 8.9 करोड़ के पार, अब सरकारी कार्यालयों में प्रवेश के लिए दोनों डोज अनिवार्य
सूरत। गुजरात के भी कई क्षेत्रों में कोरोनावायरस के संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। बीते 24 घंटे में राज्यभर में 826 नए मरीज मिले। अब सक्रिय मरीज 4753 हो गए हैं। ऐसे में सूरत महानगर पालिका ने सरकारी, अर्धसरकारी और मनपा कार्यालय में प्रवेश के लिए वैक्सीन के दोनों डोज लगा होना अनिवार्य कर दिया है। बीते शनिवार को यहां आने वाले लोगों के वैक्सिन के दोनों डोज के सर्टिफिकेट की जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया।

मामले बढ़ने से मनपा ने सख्ती बढ़ाई
गौरतलब हो कि, अब तक रेपिड, आरटीपीसीआर टेस्ट के बाद भी कार्यालय में प्रवेश करने देते थे। अब उस रोक लग गई है, और-जैसे जैसे कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या बढ रही है, वैसे-वैसे मनपा प्रशासन भी एहतियात के तौर पर सख्त नियम बनाते जा रहा है। अभी तक स्वीमिंग पूल, गार्डन, जोन आॅफिस, वाचनालय, आदि स्थानों पर वैक्सीन नहीं लेने वालों के पास यदि आरटीपीसीआर सर्टिफिकेट या रैपिड टेस्ट का सर्टिफिकेट हो तब भी मान लिया जाता था। शनिवार से इस पर रोक लग गई है।

दोनों डोज अनिवार्य कर दिया गया है
सरकार का रूख कितना सख्त हो रहा है, इसका अंदाजा इससे भी लगा सकते हैं कि सिटी बस और बीआरटीएस बस, सेन्ट्रल और गोपी तालाब सहित सभी जोन अॉफिस तथा साइंस सेन्टर में बिना दोनों डोज लिए आने वाले 5419 लोगों को वापस लौटा दिया गया। अब से यहां जाने के लिए दोनों डोज अनिवार्य कर दिया गया है।

गुजरात के कोरोना आंकड़े
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, गुजरात में कोरोना के अब तक 9 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से 818896 रिकवरी हुई हैं। कल राज्यभर में 141 डिस्चार्ज हुए। इसके अलावा मौतों की बात करें तो आंकड़ा 10120 पहुंच गया है। कल 1 शख्स की कोरोना से ही मौत हुई।












Click it and Unblock the Notifications