फेसबुक पर विदेशी लेडी डॉक्टर बन की गुजराती व्यापारी से दोस्ती, कहा- इंडिया आऊंगी, हड़प लिए सवा 2 लाख

Gujarat News in Hindi, सूरत। फेसबुक पर एक विदेशी लेडी डॉक्टर के नाम से वराछा के व्यापारी से फ्रेंडशिप कर 2.20 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, हीराबाग शांतीनगर अपार्टमेंट निवासी अशोक लाठिया के फेसबुक अकाउन्ट पर 25 अप्रेल को विदेशी लेडी डॉक्टर डेनिस मंडाल के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। उन्होंने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली और फिर दोनों के बीच चैटिंग होने लगी।

Gujarat: businessman loses 2.20 lakhs of rupees over Facebook friendship

कुछ दिनों बाद यूके के नम्बर से कॉल आया और उस लड़की ने बताया कि वह 8 मई को इंडिया आने वाली है। 8 मई को लेडी का कॉल आया जिसमें उसने कहा कि वह यूके से बड़े अमाउन्ट के चैक लाई है। यह एमाउंट ट्रांसफर करने के लिए दो सर्टीफिकेट बनवाने के लिए डेढ़ लाख रुपए की जरूरत पडेगी। मैं चेक क्लीयर होने पर सूरत आकर रुपए लौटा दूंगी। जिसके चलते अशोक ने उसके बताए अकाउन्ट में 1.20 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।

कुछ समय बाद कस्टमर केयर से किरण नाम की महिला का फोन आया। उसने बताया कि रुपए ट्रांसफर नहीं होने की वजह से डॉ. डेनिस सूरत नहीं आ पाएगी। अगले दिन अशोक ने फिर एक लाख रुपए भेजे। लेकिन फिर कोई जवाब नहीं मिला। बाद में पता चला कि जिन खातों में रुपए ट्रांसफर किए गए, वे दिल्ली उत्तमनगर निवासी बाबू, अकरम खान और उत्तर प्रदेश के गौरखपुर निवासी मानसिंह के नाम पर थे। जिसके बाद व्यापारी ने कापोद्रा थाने में शिकायत दर्ज करवाई। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+