Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गुजरात: BJP प्रदेशाध्‍यक्ष पर टिप्‍पणी करना AAP नेता को पड़ा भारी, मानहानि की FIR

सूरत। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सत्‍तारूढ़ भाजपा (BJP), कांग्रेस समेत आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी अपना दम झोंक दिया है। इस बार चुनाव में नई बात आम आदमी पार्टी का होना है। आम आदमी पार्टी के नेता सत्‍तारूढ़ भाजपा के नेताओं पर हमलावर हैं। इसी तरह एक रैली में जब आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रमुख गोपाल इटालिया ने गुजरात भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल और मंत्री हर्ष संघवी पर निशाना साधा तो कुछ ऐसा बोल गए कि अब मुसीबत उनके गले पड़ गई है।

Gujarat AAP chief Gopal Italia

गुजरात आप प्रमुख गोपाल इटालिया पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए भाजपाइयों ने उनके खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस के अनुसार, गुजरात आप प्रमुख गोपाल इटालिया ने सूरत में एक रैली के दौरान गुजरात भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल और मंत्री हर्ष संघवी के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। जिसकी भाजपाइयों ने उमरा थाने में शिकायत कर दी है। एफआईआर, धारा-469, 500 (मानहानि की सजा), 504, 505 (1) बी के तहत दर्ज की गई है।
उमरा थाने की पुलिस की ओर से कहा गया कि, क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है।

Gujarat AAP chief Gopal Italia rally in Surat, Police complaint due to a statement Over CR Patil

इधर, केजरीवाल ने किया 'फ्री' वाला ऐलान
वहीं, एक बार फिर गुजरात आए आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि, यदि वे गुजरात की सत्‍ता में आए तो किसानों को प्रतिदिन बिजली मुहैया कराएंगे। केजरीवाल ने वादा किया कि, अगर गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो किसानों को रोजाना 12 घंटे बिजली दी जाएगी। किसानों के लिए प्रतिदिन बिजली देने की घोषणा के अलावा यहां उन्‍होंने कहा कि, भूमि सर्वेक्षण निरस्त कर किसानों के सहयोग से नया सर्वे कराया जाएगा।

Gujarat AAP chief Gopal Italia rally in Surat, Police complaint due to a statement Over CR Patil

केजरीवाल ने ऐलान किया कि, नर्मदा के जलग्रहण क्षेत्र में पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही किसानों का सारा कर्ज माफ किया जाएगा। किसानों की फसल खराब होने पर 20 हजार वस्तु प्रति एकड़ की दर से सहायता राशि का भी भुगतान किया जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+