शादी से ठीक पहले दुल्हन की 46 साल की मां के साथ फरार हुआ दूल्हे का पिता
सूरत। गुजरात के सूरत में एक जोड़े की शादी इसलिए रुक गई क्योंकि लड़के पिता और लड़की की मां दोनों फरार हो गए। दरअसल, बॉलीवुड फिल्म की स्क्रिप्ट की तरह लगने वाली यह कहानी हकीकत है। बता दें कि दूल्हे के पिता औऱ दुल्हन की मां एक दूसरे को कॉलेज टाइम से जानते थे। इसके बाद दोनों एक साथ कहीं गायब हो गए। उनके गायब होने के चलते लड़का-लड़की की शादी रुक गई है। वहीं, दोनों के परिवार की तरफ से इस मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया गया है।
Recommended Video

10 जनवरी को हुए थे लापता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूल्हे का परिवार कातरगम इलाके में रहता है, जबकि दुल्हन का परिवार नवसारी का रहना वाला था। बीते 10 जनवरी को दोनों अपने-अपने घर से अचानक लापता हो गए। दोनों के परिजनों ने इस बात की आशंका जाहिर की है कि वे दोनों भाग गए हैं। जिसके बाद लड़का-लड़की की शादी रुक गई। अभी तक इन दोनों के माता-पिता का कुछ भी पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि लड़के के पिता एक बिजनेसमैन हैं और प्रॉपर्टी डिलर भी हैं।

एक साल पहले हुई थी सगाई
खबर के अनुसार, दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी के लिए तैयारी कर रहे थे। एक साल पहले ही दोनों की सगाई हुई थी। दोनों एक ही समुदाय के हैं और परिजनों ने भी रिश्ते को लेकर हामी भरी थी। हालांकि शादी के लगभग एक महीने पहले दोनों के माता-पिता के गायब होने की घटना ने लोगों को चौंका दिया है।

'पहले से ही एक-दूसरे को जानते थे दोनों'
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, लापता होने से पहले ही दोनों एक दूसरे को जानते थे और जवानी के दिनों में एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। 10 दिन पहले हुई शिकायत के बाद भी जब पुलिस दोनों का पता नहीं लगा सकी, तो दोनों परिवारों ने शादी का रिश्ता तोड़ दिया। परिवार के लोगों के मुताबिक, फरवरी में होने वाली शादी के लिए दोनों ही परिवार तैयारियों में जुटे हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications