क्वारंटाइन में कोई 10 मीटर के दायरे से बाहर गया तो ये ऐप तुरंत करेगा प्रशासन को अलर्ट, लगेगा 25000 जुर्माना

सूरत. कोरोना वायरस से विकट होती स्थिति के बीच होम-क्वारंटाइन हुए लोगों पर नजर रखने के लिए गुजरात के सूरत शहर में एक खास मोबाइल ऐप विकसित कर लिया गया है। इस ऐप को होम-क्वारंटाइन हुए व्यक्ति के फोन में इंस्टॉल कर दिया जाता है। उसके लिए यह निर्देश तय कर दिए जाते हैं कि वो 10 मीटर एरिया के दायरे से बाहर नहीं जाएगा। यदि वह व्यक्ति 10 मीटर का दायरा तोड़ेगा, तो यह ऐप तुरंत देखभाल करने वाले अधिकारी को अलर्ट भेज देगा। उसके बाद उस व्यक्ति पर क्वारंटाइन भंग करने के लिए कार्रवाई होगी। महानगरपालिका का यह कदम शहरवासियों को पसंद आया है और लोग सराहना कर रहे हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India: अब ये Tracking App रखेगा Quaratine में रह रहे लोगों पर नजर | वनइंडिया हिंदी
    COVID-19 home-quarantine tracker in gujarat

    क्वारंटाइन की कामयाबी के लिए कठोर दंड दिया जा रहा
    संवाददाता के अनुसार, सूरत में होम-क्वारंटाइन भंग करने वाले जयेशभाई हसमुखभाई शाह समेत पांच लोगों पर महानगर पालिका द्वारा 25-25 हजार का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही सभी पर केस भी दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि, कुछ लोग न तो होम-क्वारंटाइन का पालन कर रहे हैं और न ही लॉकडाइन को। ऐसे लोग नियम तोड़कर इधर-उधर घूमकर अन्य लोगों के लिए भी संकट खड़ा कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस-प्रशासन सख्त रवैया अपना रहे हैं। पहली बार केस के साथ ऐसे लोगों पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

    surat Municipal corporation Built this mobile app for monitoring of home-quarantined people

    50% पॉजिटिव केस लोकल ट्रांसमिशन की वजह से
    वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया है कि, गुजरात में अभी तक कोरोना संक्रमित जो भी मामले सामने आए हैं, उनमें से 50% पॉजिटिव केस लोकल ट्रांसमिशन की वजह से हुए हैं। उनका किसी भी तरह का कोई विदेश टूर का रिकॉर्ड नहीं है। इसी कारण राज्य में 20 हजार से ज्यादा लोगों को क्वारंटाईन में रखा गया है। नियमों का उल्लंघन करने वाले 236 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस भी दर्ज किए हैं। जिनमें सूरत में पहली बार नकद जुर्माना लगाया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+