युवती ने प्रेम संबंध तोड़े तो प्रेमी ने फेसबुक पर डाल दीं अश्लील फोटो, शहरों के चक्कर लगवाने लगा

सूरत. गुजरात में सूरत की एक लड़की भावनगर के एक युवक के प्रेमजाल में फंस गई। हालांकि, जब शादी की बात आई तो युवक मुकर गया। उसके बाद लड़की ने उससे प्रेम संबंध तोड़ लिए। उससे वह युवक बौखला गया। वह लड़की की अश्लील फोटो फेसबुक पर डाल-डालकर उसे बदनाम करने लगा। साथ ही ब्लैकमेल कर लड़की को एक शहर से दूसरे शहर घुमाने लगा। परेशान लड़की ने आखिर में चौक बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई। जहां उसने प्रेमी की करतूतों के बारे में बताया।

girl breakup with lover,

संवाददाता के अनुसार, सूरत के चौक बाजार में रहने वाली मीना (बदला हुआ नाम) के मोबाइल पर सन् 2016 में रॉन्ग नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने अपने पता भावनगर बताया। वह उसे दिन में कई बार कॉल करने लगा। उस लड़के का नाम आकाश जगदीश लखाणी था। फोन पर बातें होते-होते वे दोनों एक-दूजे के करीब आ गए। फिर, आकाश उसे अपने यहां मिलने बुलाने लगा। तब से दोनों भावनगर में घूमने-फिरने लगे।

girl breakup with lover,

कई साल तक दोनों प्रेमी-प्रेमिका रहे। आखिर में शादी की बातें शुरू हुई तो आकाश मीना को इग्नोर करने लगा। दोनों में अनबन होने लगी। जिसके चलते मीना ने उससे ब्रेकअप कर लिया। जिसके बाद आकाश आग-बबूला हो उठा। उसने मीना के अंतरंग फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने शुरू कर दिए। फाेन करके उसे भावनगर बुलाने लगा। मीना के नहीं आने पर आकाश ने उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और उससे रिश्तेदारों को रिक्वेस्ट भेजने लगा। बाद में मीना को पता चला। मीना ने पुलिस से उसकी शिकायत कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+