कार बचाने के चक्कर में दुकान में घुस गया डंपर, फायर ब्रिगेड मंगवाई तो बची ड्राइवर-क्लीनर की जान

सूरत. गुजरात में सूरत के नवजीवन सर्किल के पास एक डंपर हाइवे पर कार को बचाने के चक्कर में दुकान से जा टकराया। डंपर की टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि स्पेयर पार्ट्स की दुकान ढह गई। डंपर का अगला हिस्सा पिचक गया। हादसे में ड्राइवर बुरी तरह से स्टेयरिंग एवं आगे के हिस्से के बीच फंस गया। वहीं, क्लीनर बाल-बाल बचा। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी वहां पहुंची।

Dumper Enters A Roadside Shop due to accident

दमकल के जवानों ने कॉम्बी टूल की मदद से डंपर के आगे के हिस्से को काटकर चालक को निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, कडोदरा बरेली गांव निवासी रामगोपाल लल्लन पाल (30) डंपर ड्राइवर के तौर पर पवन पुत्र कटिंग में नौकरी करता था। रामगोपाल बुधवार को बारडोली से डंपर में रेती भरकर वेसू की ओर जा रहा था। इसी दौरान उधना-मगदल्ला रोड पर नवजीवन सर्किल के पास करीब पांच बजे एक कार को बचाने में रामगोपाल ने डम्पर से नियंत्रण खो दिया और डम्पर एक स्पेयर पाट्र्स की दुकान में घुस गया। हादसे में रामगोपाल डंपर के अगले हिस्से में और स्टेयरिंग-सीट के बीच फंस गया था।

स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को जानकारी दी। दमकल अधिकारी मौके पर पहुंचे और इसके बाद जवानों ने कॉम्बी टूल का उपयोग करके आगे के हिस्से को काटा और उसे बाहर निकाला। इसके बाद रामगोपाल को न्यू सिविल अस्पताल ले जाया गया। दमकल अधिकारी ने ट्रक मालिक का नाम अशोक भाई बताया है। रामगोपाल डंपर में रेती भरकर बारडोली से वेसू डिलीवरी के लिए जा रहा था, तभी हादसा हो गया। इसमें क्लीनर बाल-बाल बच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+