पत्नी बच्चों को लेकर चली गई अलग रहने, आहत हीरा श्रमिक तापी नदी में कूदा, ब्रिज के नीचे मौजूद लोगों ने बचाया

सूरत। एक हीरा श्रमिक का अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था। पत्नी बच्चों को लेकर उससे अलग रहने चली गई। इससे तनाव में आए हीरा श्रमिक ने जान देने की ठानी। गुरुवार दोपहर को वह सवजी कोराट ब्रिज पहुंचा और तापी नदी में कूद गया। हालांकि, तब ब्रिज के नीचे पहले से ही कुछ लोग मौजूद थे। उन्हेंने उसे आत्महत्या करते देखा तो वे बचाने के लिए पानी में कूद पड़े। उन्होंने उसे पानी से निकाल लिया। उधर, सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। बाद में उसे 108 एंबुलेंस से स्मीमेर अस्पताल ले जाया गया।

a diamond worker Jumped into the Tapi river of surat, locals rescued him

यह घटना गुजरात के सूरत शहर से कुछ किलोमीटर दूर की है। नदी में कूदने वाले हीरा श्रमिक का नाम संदीप है। वह वराछा में अश्विनी कुमार रोड पर राणा पंच की बाड़ी में रहता है। उसके पिता का नाम दिगंबर पाटिल है। बताया जाता है कि, संदीप और उसकी पत्नी में घर पर विवाद हो गया था। पत्नी रूठकर मायके उससे अलग रहने चली गई। वह बच्चों को भी साथ ले गई। इससे संदीप बहुत परेशान हुआ और उसने आत्महत्या करने की सोची। उसने तापी नदी में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि, नदी के ब्रिज पर पहले से ही कुछ स्थानीय लोग मौजूद थे। उन्होंने तुरंत युवक को पानी से बाहर निकाला। बाद में उसे अर्धबेहोशी की हालत में स्मीमेर अस्पताल ले जाया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर सरथाणा पुलिस भी स्मीमेर अस्पताल पहुंच गई। हालांकि, पुलिस संदीप के आत्महत्या करने के प्रयास की वजह के बारे में स्पष्ठ रूप से कुछ न बता पाई। वजह घरेलू विवाद ही बताया जा रहा है। अस्पताल के डॉक्टर्स के मुताबिक, संदीप की हालत बहरहाल ठीक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+