VIDEO: केजरीवाल कर रहे सूरत में 7 KM लंबा रोड शो, गुजरात में अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी आप

सूरत। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ​गुजरात आए हुए हैं। यहां वे सूरत में रोड शो कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में केजरीवाल का रोड शो दोपहर साढ़े 3 बजे मानगढ़ चौक से शुरू होकर शाम पांच बजे तक तक्षशिला कॉम्प्लेक्स, वारछा रोड तक चलेगा। यह रोड शो 7 किमी लंबा होगा।

Delhi CM Arvind Kejriwal roadshow in Surat, AAP celebrating their victory at Gujarat

विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान
रोड शो पूरा करने के बाद अरविंद केजरीवाल एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसमें वह गुजरात में अगले साल के अंत तक होने वाले विधान सभा चुनाव लड़ने का ऐलान करेंगे। केजरीवाल पहले ही कह चुके हैं कि, उनकी पार्टी गुजरात की धरती पर जनसेवा करने आई है। अब आप पार्टी की नजर विधानसभा चुनाव पर है। आज रोड शो के आखिर में केजरीवाल अपनी पार्टी के स्थानीय नेताओं को भी संबोधित करेंगे। केजरीवाल से पहले सूरत में मनीष सिसौदिया भी रोड शो कर चुके हैं।

Delhi CM Arvind Kejriwal roadshow in Surat, AAP celebrating their victory at Gujarat

'125 साल पुरानी कांग्रेस को खारिज किया'
सूरत पहुंचने पर केजरीवाल ने नवनिर्वाचित नगरसेवकों को संबोधित किया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारी पार्टी ने निकाय चुनाव में 27 सीट हासिल कर सूरत में भाजपा के किले में सेंध लगा दी है। उन्होंने कहा कि, यह भी बड़ी बात है कि, सूरत के लोगों ने 125 साल पुरानी कांग्रेस को खारिज करते हुए हमारे प्रत्याशियों को मुख्य विपक्षी दल की जिम्मेदारी दी है। इसके लिए मैं दिल से सूरत के लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं। भरोसा दिलाता हूं कि आम आदमी पार्टी उम्मीदों पर खरा उतरेगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+