घर पर पानी ना आने से गुस्साईं महिलाएं, पहुंचीं मनपा ऑफिस, फेंककर मारे खाली मटके

सूरत। भरी गर्मी के बीच शहर के कुछ इलाकों में पानी की किल्लत मची हुई है। वेसू के गौतम बुद्ध नगर के ईडब्ल्यूएस आवास के लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा। इस समस्या को लेकर लोग कई दफा महानगर पालिका के समक्ष अनुरोध किए, लेकिन समस्या दूर नहीं हो पाई। ठीक से पानी न आने पर महिलाओं का पारा चढ़ गया तो वे प्रदर्शन करने लगीं। कुछ महिलाएं इतनी गुस्सा थीं कि उन्होंने महानगर पालिका के दफ्तर के बाहर से खाली बर्तन फेंक-फेंककर मारे।

Surat citizens face drinking water shortage

महिलाओं का कहना था कि, उनके यहां पीने के पानी की कमी है। कहीं पानी आता भी है तो लो प्रेशर में। भरी गर्मी में पानी नहीं मिल रहा तो परेशान हो रहे हैं। इसी परेशानी से खफा होकर महिलाओं ने शनिवार-रविवार को मनपा वार्ड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही महिलाओं ने मनपा वार्ड कार्यालय पर खाली चपटे मटके फेंके। उन्होंने नारेबाजी भी की।

Surat citizens face drinking water shortage

प्रदर्शन करती महिलाओं में से एक ने कहा कि, हम शॉपिंग सेंटर से पानी ले रहे हैं। मनपा वाले समस्या नहीं सुलझा रहे। हमारे यहां टोंटी से पानी चुचा रहा है, लेकिन प्रेशर से पानी नहीं आ रहा है। वहीं, अन्य महिलाओं ने कहा कि, वे पिछले एक माह से पानी की कमी से जूझ रही हैं।

Surat citizens face drinking water shortage

ताज्जुब की बात यह है कि, राज्य सरकार यह दावा करती है कि, सूरत जैसे बड़े शहरों में भरपूर पानी लोगों को मिलता है। मुख्यमंत्री तो यह तक कह ​चुके हैं कि, "हर घर में नल लगवा दिए हैं, जिनसे हर रोज ताजा पानी लोगों को समय पर मिलता है।" वहीं, शहर के वेसू आवास सोसाइटी में लोग काफी दिनों से परेशान ही घूम रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+