कोरोना वायरस: चीन से सूरत लौटीं सिद्धि पंड्या बोली- पानी की बोतल वहां 1500 रुपए में मिल रही है

सूरत. कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से चीन में 100 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। हजारों लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। वहां वुहान-शंघाई जैसे शहरों में रह रहे विदेशी नागरिक अपने-अपने देश लौट रहे हैं। इसी तरह कई भारतीय युवक भी चीन से लौट आए हैं। इन्हीं में एक महिला हैं सूरत की सिद्धि पंड्या। सिद्धि पंड्या के सकुशल घर लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है। सिद्धि पंड्या अपनी आपबीती बताते हुए मीडिया से रूबरू हुईं।

China Coronavirus outbreak : Water bottle selling in Rs 1500 at china due to coronavirus infection

सिद्धि पंड्या ने कहा कि, ''कोरोना के खौफ के चलते लोग चीन छोड़कर निकल रहे हैं। मैं 12 जनवरी को चीन से दिल्ली रवाना हुई थी। 16-17 को वहां कोरोनावायरस फैलने की सूचना मिली। वुहान में अब भी मेरे दोस्त काफी मुश्किल में हैं। उन्हें घर से निकलने की अनुमति नहीं है। चीन में एक सप्ताह लायक राशन से ज्यादा संग्रह नहीं कर सकते। ऐसे में स्टॉक खत्म हो ही जाता है। खाने की चीजें दोगुने से भी ज्यादा महंगी हो गई हैं।''

सिद्धि ने आगे कहा कि, ''मेरे दोस्तों ने है बताया कि दो से तीन युआन वाली पानी की बोतल 150 युआन यानी करीब 1500 रुपए में मिल रही है। सूरत लौटने के बाद विदेश मंत्रालय ने फोन करके मेरी तबीयत के बारे में पूछा था। अब मेरी नियमित रूप से जांच हो रही है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+