चीन की तरह सूरत में लगेगा एयर प्यूरीफायर टॉवर, रोज 1 लाख लोगों को मिल सकेगी शुद्ध हवा
सूरत। गुजरात में सूरत सिटी में चीन की तर्ज पर वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए एयर प्यूरीफायर टॉवर लगाया जाएगा। इस टॉवर के जरिए 30,000 क्यूबिक मीटर हवा हर रोज साफ हो सकेगी। यह टॉवर 24 मीटर होगा, जिसे क्लीन एनवायरमेंट रिसर्च सेंटर(सीईआरसी), आईआईटी दिल्ली और एसवीएनआईटी स्थापित कराएंगी। आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर मुकेश खरे के अनुसार, इस सुविधा से एक लाख से ज्यादा लोगों को शुद्ध हवा मिल सकेगी। इस तरह की सुविधा फिलहाल चीन में ही है। वहां ऐसे कई टॉवर हैं।

मालूम हो कि सूरत सिटी के औद्योगिक इलाकों में पीएम 10 की मात्रा 160 से ज्यादा आंकी गई है। जबकि, इसे 60 से नीचे होना चाहिए। यानी यह शहर भी देश के अन्य शहरों जितना ही प्रदूषित हो चला है। देश में सबसे ज्यादा वायु प्रदूषण दिल्ली, गुड़गांव और फरीदाबाद जैसे शहरों में है, जो कि दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में प्रमुखता से शामिल हैं। बहरहाल, सूरत के एक इलाके को निजात दिलाने के लिए एयर प्यूरीफायर टॉवर लगाने की तैयारी है। यह टॉवर 500 मीटर की परिधि में 10 मीटर चौड़ा और 24 मीटर ऊंचा होगा।
अधिकारियों के मुताबिक, इस टॉवर में 25 हॉर्स पॉवर की मशीन लगाई जाएगी। इस संबंध में एक वर्कशॉप आयोजित की गई थी। जिसमें इसकी खूबियों की चर्चा हुई। जिसके बाद यह तय हुआ कि ऐसी तकनीक अन्य शहरों में भी हों।












Click it and Unblock the Notifications