बेहोश प्रेमी को हॉस्पिटल लेकर आई प्रेमिका, वो नहीं बचा तो 5वीं मंजिल से कूदकर खुद भी जान दे दी

सूरत। एक युवती एक बेहोश युवक को लेकर सूरत के सिविल अस्पताल आई थी। जहां कुछ देर बाद ही डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इससे युवती को बड़ा सदमा पहुंचा। वह इतनी दुखी हुई कि अस्‍पताल की पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।

A girl Ends Her life when Lover dies, Surat Civil Hospital news Gujarat

यह घटना अब इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। सिविल अस्पताल के प्रबंधन ने इस बारे में खटोदरा पुलिस को जानकारी दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि, उक्‍त युवती की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि, डॉक्‍टरों ने यह बताया है कि वह लगभग 25 साल की होगी। जिस युवक को लेकर वह सूरत के सिविल अस्पताल पहुंची थी, उस मृतक युवक की पहचान हो चुकी है। बताया जा रहा है कि, वह अलथाण के खोडियार नगर सोसाइटी का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार, उक्‍त युवक का नाम विनोदभाई सोलंकी था। 30 वर्षीय विनोदभाई सोलंकी ने शुक्रवार को अपने घर फांसी लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की थी। जिसकी सूचना मिलने पर एक एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। जहां बिल्डिंग के नीचे विनोद बेहोशी की हालत में था, उसके साथ एक 25 साल की युवती भी थी। वे दोनों 108 एंबुलेंस से सिविल हॉस्पिटल लाए गए थे। युवती बार-बार विनोद व‍िनोद बोल रही थी और उसे दिलासा देने की कोशिश कर रही थी।

108 एंबुलेंस के कर्मी ने बताया कि, विनोद उस युवती का प्रेमी था। वह बेहोशी की हालत में था। अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। अस्‍पताल के डॉक्‍टरों का कहना है कि, युवती की मौजूदगी में व‍िनोद की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उसके लगभग आधे घंटे के बाद युवती ने अस्पताल की किडनी बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी।

युवती द्वारा पांचवीं मंजिल से कूदने पर अस्पताल में कोहराम मच गया। लोग दौड़कर उसके पास पहुंचे। उसे इलाज के लिए ट्राॅमा सेंटर ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+