हाथ में पूरी लेकर घर से खेलते हुए निकला 3 साल बच्चा, 15 मिनट में गायब हो गया

सूरत। गुजरात में सूरत के उन गांव से एक 3 साल का बच्चा लापता हो गया। वह घर से खेलते हुए निकला था और 15 मिनट में गली से गायब हो गया। उसकी मां उसे खोजने आई, लेकिन कहीं नहीं मिला। जिसके बाद सचिन जीआइडीसी पुलिस से संपर्क किया गया। पुलिस ने अपहरण की आशंका में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। मगर, 36 घंटे से ज्यादा वक्त बीत जाने के बावजूद भी बच्चे का पता नहीं लग सका।

किराए के मकान में रहते हैं बिहार के दंपति

किराए के मकान में रहते हैं बिहार के दंपति

पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार सुबह की है। यहां उन तिरुपतिनगर के पास चौहाण चाल निवासी गोलू पुत्र मुकेश रवानी (3) सुबह पौने 9 बजे हाथ में पूरी लेकर खाते हुए घर से बाहर आया। 15 मिनट तो दिखा, उसके बाद नजर नहीं आया। 10 बजे उसकी मां प्रियंका उसे देखने गली-चौबारे में गई, किंतु वह नहीं मिला। मां ने कहा कि वो हाथ ली हुई पूरी खाते हुए घर के बाहर चाली में खेलने के लिए निकला था।

​किसी से कोई विवाद नहीं था, आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं

​किसी से कोई विवाद नहीं था, आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं

मां प्रियंका और पिता मुकेश समेत कई लोग उसे खोजने लगे। पूरा इलाका छान मारा, लेकिन बच्चा कहीं नहीं दिखा। उन्होंने लौट कर चाल के सभी घरों में भी उसे ढूंढा और पूछताछ की। उसके बाद पुलिस को फोन किया। सूचना मिलने पर सिपाही आए और गोलू के अपहरण की आशंका जताते हुए खोजबीन में जुट गए। पुलिस की अलग-अलग टीमें हाई-वे से सटे सभी इलाकों में सर्चिंग करने लगीं। इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जाने लगे।

पुलिस खोज रही, लेकिन अभी नहीं मिल सका बच्चा

पुलिस खोज रही, लेकिन अभी नहीं मिल सका बच्चा

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि, जिस शख्स का बच्चा गायब हुआ है, वह मूलत: बिहार के नालंदा जिले के घरहारा गांव का रहने वाला है। सूरत में वह किराए के कमरे में रहता है। उसका नाम मुकेश है और उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है, न ही उसका किसी के साथ कोई विवाद सामने आया है। वह निकट की रामेश्वरी कॉलोनी के पास स्थित एक कंपनी में बतौर ऑपरेटर काम करता है। उसकी आर्थिक हालत भी ऐसी नहीं कि कोई फिरौती के लिए उसके बेटे को अगवा करे। क्योंकि, कहीं से कोई ऐसा कॉल भी उसके पास नहीं आया है। यह मामला पेचीदा लग रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+