मध्य प्रदेश से 14 साल के किशोर को अगवा कर ले आए गुजरात, रोता देख जवानों ने यूं वापस मिलाया

surat latest news in hindi: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के रहने वाले एक किशोर, जिसे कोई बहला-फुसलाकर गुजरात ले आया था, उसे गुजरात पुलिस ने वापस उसके घरवालों से सकुशल मिला दिया है। किशोर की उम्र 14 साल थी, जिसे अगवा कर सूरत लाया गया था। सूरत में बस स्टैंड पर पुलिस को देखकर अपहरणकर्ता उस किशोर से छोड़कर अलग हो गए। पुलिस ने किशोर को अपने साथ लिया और उसके बाद मध्य प्रदेश के बड़वानी में उसके परिवार से संपर्क किया।

पुलिस के जवानों ने वापस घरवालों से मिलाया लड़का

पुलिस के जवानों ने वापस घरवालों से मिलाया लड़का

परिजन अपने बेटे के ना मिलने से बड़े चिंतित थे, जब उन्‍हें पता चला कि उनका बेटा तो गुजरात में है, इसलिए उन्‍होंने एक रिश्‍तेदार को पुलिस के पास भेजकर किशोर को वापस लिया। किशोर ने बताया कि, वह मध्य प्रदेश के बडवानी जिले में वरला गांव के स्कूल पढ़ने जाता था। पिछले दिनों रास्‍ते में उसे एक शख्‍स मिला। उसने बातें कीं। शख्‍स ने कहा कि, बड़वानी से तुम्हारे पिता ने तुम्हें सूरत ले जाने को कहा है और इस तरह वह बहला-फुसलाकर किशोर को मध्य प्रदेश की बस से गुजरात ले गया। गुजरात में बस सूरत के बस स्‍टैंड पर रुकी। वहां कई और लोग उसके साथ हो लिए।

सूरत बस स्‍टैंड पर रोते-बिलखते दिखा था

सूरत बस स्‍टैंड पर रोते-बिलखते दिखा था

सूरत बस स्‍टैंड पर सूरत सिटी ट्रैफिक पुलिस के जवान गश्त कर रहे थे। उसी दौरान उन्‍हें वह किशोर रोते-बिलखते दिखा। पुलिस के जवानों ने उसे दिलासा देते हुए उसके बारे में पूछा। तब उसने पूरी बात बताई। उसकी आपबीती सुनकर पुलिस के जवान उसे अपने साथ दिल्ली गेट ट्रैफिक पुलिस चौकी ले गए। जहां उसे फोन करके उसके घरवालों को सूचित किया। उधर, घरवाले भी अपने बच्चे की तलाश कर रहे थे।

फिर से परिजनों को सुरक्षित मिल गया

फिर से परिजनों को सुरक्षित मिल गया

पुलिस से पता चलने पर घर वालों ने पुलिस की सराहना की और फौरन सूरत में रहने वाले अपने रिश्तेदारों को सूरत की पुलिस चौकी पर भेजा। इस तरह अगवा हुआ किशोर फिर से परिजनों को सुरक्षित मिल गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+