वरुण ने महागठबंधन प्रत्याशी पर साधा निशाना, कहा- संजय का बेटा हूं, इन जैसों से जूते के फीते खुलवाता हूं
Sultanpur News, सुल्तानपुर। पीलीभीत से भाजपा उम्मीदवार व फायर ब्रांड नेता वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने गुरुवार को सुल्तानपुर में भाजपा उम्मीदवार व अपनी मां मेनका गांधी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वरुण गांधी ने गठबंधन प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, 'आपको किसी मोनू-टोनू से डरने की जरूरत नहीं है. मैं संजय गांधी का लड़का हूं और इन जैसों से जूते के फीते खुलवाता हूं'।

गठबंधन प्रत्याशी पर दिया विवादित बयान
वरुण गांधी द्वारा गठबंधन प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह पर दिए विवादित बयाना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वरुण गांधी गठबंधन प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह पर विवादित बयान देते हुए नजर आ रहे है। वायरल वीडियो में उन्होंने कहा कि आपको किसी मोनू-टोनू से डरने की जरूरत नहीं है। मैं संजय गांधी का लड़का हूं और इन जैसों से जूते के फीते खुलवाता हूं।

कांग्रेस पर कसा तंज
पीलीभीत से भाजपा उम्मीदवार व फायर ब्रांड नेता वरुण गांधी गुरुवार को इसौली के कुड़वार में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान वरूण गांधी ने इशारों में कांग्रेस के गांधी परिवार पर तंज कसा। कहा कि, पहले सुल्तानपुर की पहचान क्या थी कि आप अमेठी के पड़ोसी हैं। लेकिन वरुण गांधी के आने के बाद आप देश दुनिया में कही भी जाओ तो लोग कहेंगे वरुण गांधी वाला सुल्तानपुर है। ये पहचान मेनका के आने के बाद और उठने वाली है।

मैंने कभी नहीं लिया वेतन
वरुण ने कहा कि, मैं देश का पहला ऐसा सांसद हूं, जिसने कभी भी अपना वेतन नही लिया। सांसद बनने के बाद रक्षा मंत्रालय को पत्र लिखा कर सेना में जिले के कितने जवान हैं। इसका पता लगाया तो मालूम हुआ कि, 190 जवान हैं। जिसमें से दीपावली पर 10-11 को छोड़कर कोई भी अपने घर नहीं आया था। मैंने सभी जवानो के घर पर दिवाली के अवसर पर सामान भेंट कर बच्चों का त्यौहार मनवाया। 2014 में वरूण गांधी ने सुल्तानपुर से चुनाव जीता था। 2019 के चुनाव में पार्टी ने वरुण गांधी की मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर संसदीय क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार बनाया है। जबकि मां मेनका की सीट पीलीभीत से वरूण गांधी उम्मीदवार हैं। पीलीभीत में चुनाव हो चुका है।
ये भी पढ़ें:- सुल्तानपुर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े












Click it and Unblock the Notifications