Sultanpur News: राहुल गांधी से जुड़े मानहानि केस में टली सुनवाई, अब14 मई है अगली तारीख
Sultanpur News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर राहुल गांधी द्वारा अभद्र टिप्पणी करने के मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने आज की सुनवाई टाल दी है। कोर्ट ने 14 मई को अगली तारीख तय की है।
विशेष लोक अभियोजक वैभव पांडेय ने बताया कि भाजपा नेता विजय मिश्र ने सांसद राहुल गांधी पर परिवाद दायर किया है आरोप है कि उन्होंने कर्नाटक की एक जनसभा में गृह मंत्री अमित शाह को हत्यारा कहा था। जिस जस्टिस लोया के मामले में उन्होंने वक्तव्य दिया उसमें सर्वोच्च न्यायालय ने शाह को निर्दोष घोषित कर दिया था। यह बयान मानहानि के लिए पर्याप्त मानकर मुकदमा चलाया जा रहा है।

एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहे मानहानि के मामले में कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी की पेशी गुरुवार को होनी थी। विशेष न्यायालय में न्यायाधीश का पद रिक्त है इस वजह से सुनवाई आज टल गयी है।
विशेष लोक अभियोजक वैभव पांडेय ने बताया कि भाजपा नेता विजय मिश्र ने सांसद राहुल गांधी पर परिवाद दायर किया है आरोप है कि उन्होंने कर्नाटक की एक जनसभा में गृह मंत्री अमित शाह को हत्यारा कहा था। जिस जस्टिस लोया के मामले में उन्होंने वक्तव्य दिया, उसमें सर्वोच्च न्यायालय ने शाह को निर्दोष घोषित कर दिया था। उनका यह बयान मानहानि के लिए पर्याप्त मानकर मुकदमा चलाया जा रहा है।
राहुल गांधी ने न्यायालय में उपस्थित होकर जमानत करवा ली है। उन्हें प्रत्येक पेशी पर व्यक्तिगत उपस्थिति के लिए छूट भी प्रदान की गई है, लेकिन आरोपों पर जवाब देने के लिए यहां आना ही होगा। परिवादी के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने राहुल गांधी के विरुद्ध गिरफ्तारी का वारंट जारी करने का जो प्रार्थना पत्र दिया है, उसकी सुनवाई भी नए मजिस्ट्रेट के आने पर ही हो सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications