VIDEO: यूपी के अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रिश्तेदार कर रहे मरीज का इलाज
सुल्तानपुर। योगी सरकार और स्वास्थ्य मंत्री के तमाम तर दावे उस वक्त फेल होते नजर आए जब कुत्ते का शिकार हुई एक वृद्ध महिला इलाज के लिए सीएचसी पहुंची तो यहां कर्मियों के नदारद रहने पर स्वयं तीमारदार को ही जख्म पर मरहम पट्टी करना पड़ा। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। उधर जब मीडियाकर्मी सीएचसी पहुंचे तो यहां तैनात महिला डॉक्टर मोबाइल पर चैटिंग करती नजर आई।

कादीपुर सीएचसी का मामला
पूरा मामला जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर कादीपुर सीएचसी का है। सोशल मीडिया पर सीएचसी के कैम्पस में बने ड्रेसिंग रूम में एक वृद्ध महिला के जख्मों की मरहम-पट्टी तीमारदार द्वारा करने का वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है के सरस्वती देवी (68) को कुत्ते ने काट कर घायल कर दिया था, उसे बहू शोभा लेकर सीएचसी आई थी, यहां कर्मचारी के लापता होने पर उसनें खुद ही इलाज करना शुरू कर दिया।
ये वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद जब मीडियाकर्मी वहां पहुंचे तो महिला विभाग में तैनात डॉक्टर प्रीति त्रिपाठी व अनीता मोबाइल पर चैटिंग करते हुए कैमरे में कैद हुई।
इस पूरे मामले पर जब सीएमओ डाक्टर सीबीएन त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने कहा के कादीपुर सीएचसी का ये कोई नया मामला नहीं है, यहां तो बराबर ही वीडियो वायरल होते हैं। जब तक लिखित में कुछ नहीं आता तब तक कार्रवाई संभव नहीं है।
ये भी पढ़ें- शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध में युवक ने गंवाया निजी अंग, काटकर खेत में फेंका












Click it and Unblock the Notifications