अब सुल्तानपुर का नाम बदलने की तैयारी, जानें क्या हो सकता है नया नाम

सुल्तानपुर। इलाहाबाद और फैजाबाद का नाम बदलने के बाद आगरा के नाम बदलने की खबर सामने आई। अब ऐसी चर्चा है कि सुल्तानपुर का नाम बदलकर कुशपुर या कुशभवनपुर रखा जा सकता है। बता दें, योगी सरकार ने पहले इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया और इसके बाद फैजाबाद का नाम अयोध्या। आगरा के बाद अब सुल्तानपुर का नाम बदले जाने की चर्चा है।

sultanpur may renamed to kushbhawanpur

एनबीटी की खबर के मुताबिक, राजपूताना शौर्य फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बुधवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से ​मुलाकात की। संगठन इससे पहले मार्च में ही तत्कालीन राज्यपाल राम नाईक से इस संबंध में भेट कर चुका है, जिसके बाद राम नाईक ने राज्य सरकार को इससे संबंधित पत्र भेजा था। संगठन के सदस्य अरविंद सिंह राजा ने कहा कि ऐसी मान्यता है कि भगवान राम के बेटे कुश ने इस शहर की नींव गोमती नदी के किनारे रखी थी। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि इस स्थान को उसके पुराने नाम से वापस जाना जाए। उन्होंने बताया कि सुल्तानपुर में स्थित सीताकुंड घाट पर कुश की एक कांस्य की प्रतिमा भी है।

बता दें, इससे पहले इलाहाबाद और फैजाबाद का नाम बदला जा चुका है। इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज और फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया जा चुका है। इसके अलावा मुगलसराय स्टेशन का नाम पंडित दीनदयाल उपध्याय जंक्शन किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+